1600 मीटर दौड़ कपिल रहा प्रथम
संस, कोसली: गांव सुधराना में युवा प्रगति मंडल की ओर से बृहस्पतिवार को मिल्खा ¨सह दौड़ प्रतियोगिता का
संस, कोसली: गांव सुधराना में युवा प्रगति मंडल की ओर से बृहस्पतिवार को मिल्खा ¨सह दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिला प्रमुख जगफूल यादव थे।
उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेलों से मस्तिष्क व शारीरिक विकास होता है तथा आपस में भाईचारे की भावना भी बढ़ती है। इस मौके पर 1600 मीटर की दौड़ में कपिल झोलरी ने प्रथम, मिल्खा ¨सह मानहेरू ने द्वितीय व कप्तान ¨सह सुधारना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर की दौड़ में डीके सुधराना ने प्रथम, राकेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 वर्षीय लड़कों की दौड़ में मंजीत लडायन ने प्रथम व मंदीप सुधराना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्षीय लड़कियों की दौड़ में कल्पना जमालपुर ने प्रथम व सुशीला सुधराना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बुजुर्गों की दौड़ में सतबीर सुधराना ने प्रथम, जयकिशन व ब्रह्मप्रकाश ने द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रधान कालूराम, कृष्ण कुमार, रामगोपाल, रतिराम, सतबीर, राजेश, वेदप्रकाश, मुकेश, महेंद्र, राजेंद्र, कृष्ण सहित युवा प्रगति मंडल के अन्य सदस्य मौजूद थे।