गर्मी का प्रकोप, तापमान 42 डिग्री पार
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: मई के पहले दिन ने तापमान में रिकार्ड छलांग लगाई है। तेज धूप तथा लू के थप
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: मई के पहले दिन ने तापमान में रिकार्ड छलांग लगाई है। तेज धूप तथा लू के थपेड़ों की वजह से रविवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तापमान में हुई इस रिकार्ड बढ़ोतरी से सामान्य जनजीवन पर इसका व्यापक असर नजर आया। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने 2 से 5 मई तक जिले में धूलभरी आंधी चलने के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप
जिले में पिछले एक सप्ताह से अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास चल रहा है। शनिवार को यह 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। रविवार को इसमें कमी आने की बजाय बढ़ोतरी और भी अधिक हुई जिसके कारण अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के बीच न्यूनतम तापमान अभी भी 19 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में आ रहे इस अंतर की वजह से मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। इस कारण नागरिक अस्पताल से लेकर निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस कारण ओपीडी की भी संख्या बढ़कर 400 को भी पार कर गए हैं। इस समय अधिकांश मरीज उल्टी-दस्त, जुकाम, खांसी तथा बुखार के अधिक मामले आ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि अधिकतम तापमान में बहुत अधिक बढ़ोतरी से बीमारियों का प्रकोप हुआ है।
सड़कों पर सन्नाटा, घरों में कैद
लोग तापमान में बढ़ोतरी की वजह से सुबह 11 बजे से ही धूप का असर इतना अधिक हो जाता है कि घरों से बाहर निकलना भी काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बाजारों से लेकर पार्कों में आने के लिए लोग शाम ढलने का इंतजार करते हैं। तापमान में बढ़ोतरी के असर के चलते सड़कें दोपहर के समय पूरी तरह से सुनसान हो जाती है। लोग दिन के समय में घरों में ही रहना पसंद करते हैं।
अलर्ट: आज से 5 मई तक आंधी-बूंदाबांदी संभव
चौधरी चरण ¨सह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार तापमान में बढ़ोतरी की वजह से लू का प्रकोप शुरू हो चुका है। ऐसे में अब 2 से 5 मई तक जिले में धूलभरी आंधी के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। बूंदाबांदी के बाद से तापमान में कमी आने की संभावना है।