हर तरफ छाया जन्माष्टमी का जश्न
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: जन्माष्टमी से एक दिन पहले ही शुक्रवार को जिले के अधिकांश स्कूलों में जश्न क
By Edited By: Published: Sat, 05 Sep 2015 12:59 AM (IST)Updated: Sat, 05 Sep 2015 12:59 AM (IST)
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: जन्माष्टमी से एक दिन पहले ही शुक्रवार को जिले के अधिकांश स्कूलों में जश्न का माहौल रहा। विभिन्न स्कूलों में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से संबंधित कार्यक्रम हुए। नन्हें-मुन्नों की बाल लीलाएं मानो कृष्ण गोपाल के बचपन के नटखट स्वरूप की याद दिला रही थीं। अभिभावकों में भी अपने बच्चों को कृष्ण कन्हैया के रूप में देखकर भारी उत्साह था।
बलराम की ससुराल है रेवाड़ी
रेवाड़ी और भगवान श्री कृष्ण का एक अलग रिश्ता भी है। भगवान श्री कृष्ण के भाई बलराम की ससुराल रेवाड़ी ही थी। इतिहास में दर्ज इस ऐतिहासिक महत्व की घटना को यहां के लोग आदरपूर्वक याद करते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें