हवन यज्ञ और रैली निकालकर किया जागरूक
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : वेद प्रचार मंडल की ओर से रोहड़ाई स्थित शिव शक्ति हाई स्कूल में बाल स
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी :
वेद प्रचार मंडल की ओर से रोहड़ाई स्थित शिव शक्ति हाई स्कूल में बाल सभा हुई। इसमें बालकों के चरित्र निर्माण पर जोर दिया गया।
स्कूल के संचालक राजकुमार की अध्यक्षता में प्रो. धर्मबीर, मा. सत्यवीर आर्य, श्रीकृष्ण आर्य, अशोक आर्य, अनिल आर्य पाल्हावास ने व्याख्यान, गीत-भजन आदि से नैतिक संस्कार को बढ़ावा देने का आह्वान किया। अनिल आर्य ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को मंडल की ओर से स्कूलों में ऐसे कार्यक्रम होंगे। इस मौके पर नांगलिया रणमोख में स्वामी जीवानंद के नेतृत्व में गांव में रैली निकाली गई। इसके बाद पंचायत घर में हवन यज्ञ हुआ।
इस मौके पर सीमा यादव, दयाराम आर्य, मा. सत्यवीर आर्य, अनिल आर्य पाल्हावास आदि ने नर-नारी समान समाज का निर्माण करने, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया।
इस मौके पर व्यक्तियों को पितृ ऋण, ऋषि तथा देव ऋण को जीवन में उतारने की प्रतिज्ञा कराई गई और आर्य समाज की सदस्यता दी गई। इस तरह गांव नांगलिया रणमोख में आर्य समाज की एक नई ग्राम इकाई की स्थापना स्वामी जीवानंद जी नैष्ठिक की जिला अध्यक्षता में मंडल की टीम द्वारा की गई। दिनेश आर्य, परमिल आर्य, शुक्रमपाल आर्य, यशपाल आर्य, बेगराज आर्य, अमर ¨सह, मामराज, गजराज ¨सह, तोताराम आदि उपस्थित थे।