स्कूल खेलकूद प्रतियोगिताओं की तैयारियां शुरू
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं की तैयारियां
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी:
शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं की तैयारियां आरंभ हो गईं हैं। पहले चरण में 16 जुलाई से जोनल स्तरीय प्रतियोगिताएं आरंभ होंगी। 14, 17 व 19 वर्ष के आयु वर्ग में लड़कों और लड़कियों की विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए खेल मैदान फाइनल करने के बाद विभिन्न स्कूलों में खिलाड़ियों को पढ़ाई के साथ खेलों का अभ्यास भी शुरू कर दिया गया है।
रेवाड़ी जोन की मसानी में होंगी प्रतियोगिताएं
लड़कों के रेवाड़ी जोन की खेलकूद प्रतियोगिताएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मसानी के खेल मैदान में 16, 17 व 18 जुलाई को होंगी। 14 वर्ष के आयु वर्ग में लड़कों की खोखो, कबडडी की प्रतियोगिताएं 16 जुलाई को, बावल जोन की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में, कोसली जोन की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसली तथा कंवाली जोन की इसी दिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंवाली में होंगी।
17 को खोखो, कबडडी प्रतियोगिताएं
इसी प्रकार 17 जुलाई को खोखो व कबडडी में उपरोक्त मैदानों पर 17 व 19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों की प्रतियोगिताएं होंगी जबकि 14, 17 व 19 वर्ष के आयु वर्ग में एथलेटिक प्रतियोगिताएं 18 जुलाई को होंगी।
20 को बास्केटबॉल व वॉलीबॉल के मुकाबले होंगे
लड़कों की 14, 17 व 19 वर्ष के आयु वर्ग की बास्केटबॉल, वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं 20 जुलाई को जोन के अलग अलग स्थानों पर आयोजित होंगी। इनमें रेवाड़ी जोन की राव तुलाराम स्ट डियम में, बावल जोन की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संगवाड़ी के खेल मैदान, कंवाली जोन के राजीव गांधी खेल स्टेडियम गुरावड़ा में होंगी।
कोसली जोन के एक स्थान पर होंगी प्रतियोगिताएं
कोसली जोन के 14, 17 व 19 वर्ष के आयु वर्ग के खोखो, कबड्डी, एथलेटिक, वॉलीबॉल व बास्केट बाल के मुकाबले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसली के खेल मैदान में होंगे।
लड़कियों की प्रतियोगिताएं 21 से होंगी आरंभ
लड़कियों की 14, 17 व 19 वर्ष के आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं 21 जुलाई से आरंभ होंगी। 23 जुलाई तक चलने वाली प्रतियोगिताओं में रेवाड़ी जोन की खो-खो व कबडडी की 14 वर्ष के आयु वर्ग की 21 व 17 व 19 वर्ष के आयु वर्ग की 22 जुलाई व एथलेटिक के मुकाबले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मसानी में होंगे।
बावल जोन की सुलखा के खेल मैदान में होंगी प्रतियोगिताएं
बावल जोन की लड़कियों की प्रतियोगिताएं सुलखा में 14 वर्ष के आयु वर्ग की 22 तथा 23 को 14, 17 व 19 वर्ष की एथलेटिक प्रतियोगिताएं होंगी। कंवाली जोन की 21, 22 जुलाई कचे राजकीय उच्च विद्यालय बालधनकला में 14, 17 व 19 वर्ष के आयु वर्ग की खोखो, कबड्डी की प्रतियोगिताएं होंगी। इसी प्रकार 23 जुलाई को 14,17 व 19 वर्ष के आयु वर्ग की एथलेटिक प्रतियोगिताएं राजीव गांधी खेल स्टेडियम गुरावड़ा में होंगे। इसी प्रकार कोसली जोन की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसली में खोखो, कबड्डी के 14 वर्ष आयु वर्ग, 22 जुलाई को 17 व 19 वर्ष के आयु वर्ग तथा 23 को 14, 17 व 19 वर्ष की एथलेटिक प्रतियोगिताएं होंगी।
विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के दौरान अपने पुराने एसएलसी सर्टिफिकेट जैसे पाचवीं, 8वीं या दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम, जन्मतिथि प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। स्कूल मुखिया को स्पोर्ट्स फंड जमा कराने के बाद ही प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
-धर्मवीर बल्डोदिया, जिला शिक्षा अधिकारी, रेवाड़ी।