भगवती चरण की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : गांव चिल्हड़ स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर विद्यालय में आल इंडिया शहीद भगत
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : गांव चिल्हड़ स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर विद्यालय में आल इंडिया शहीद भगत ¨सह ब्रिगेड की ओर से क्रांतिवीर भगवती चरण वोहरा की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य दिनेश यादव ने की।उन्होंने कहा कि भगवती चरण वोहरा भगत ¨सह के साथी थे। वे बौद्धिक क्रांतिकारी थे। महासचिव दिनेश कपूर ने कहा कि शहीद राष्ट्र की अमूल्य धरोहर होते हैं। क्रांतिकारी अपने सिद्धान्तों तथा कार्यो की आलोचना से नहीं घबराते हैं। बल्कि वे ऐसी आलोचना का स्वागत करते हैं। हमारी प्राचीन सभ्यता और गौरव की विरासत का क्या लाभ, यदि हममें यह स्वाभिमान न रहे कि हम विदेशी झंडे और विदेशी साम्राज्य के सामने सिर झुकाने से अपने आप को न रोक सकें। प्रो. यादव ने कहा कि भगवतीचरण अपने समय के क्रांतिकारियों के प्रमुख विचारक और लेखक रहे थे। इस अवसर पर वेद प्रकाश, सतीश यादव, सुनील कुमार, सुनीता, प्रोमिला सहित स्टाफ के सदस्य मौजूद थे।