कार्यशाला में बताए साइबर क्राइम रोकने के उपाए
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के सेमिनार हॉल में शनिवार को दक
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के सेमिनार हॉल में शनिवार को दक्षिण पुलिस रेंज की साइबर क्राइम पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ आईजी ममता ¨सह ने किया। कार्यशाला में साइबर क्राइम एक्सपर्ट इशांत सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों महत्वपूर्ण जानकारियां दी। कार्यशाला में दक्षिणी रेंज के जिला रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल व मेवात के पुलिस अधिकारियों व जांच अधिकारियों ने भाग लिया।
आईजी ममता ¨सह ने कहा कि साइबर क्राइम से संबंधित मामले आए दिन सामने आ रहे हैं, जिस कारण पुलिस को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस के जांच अधिकारियों को अपने स्तर पर साइबर क्राइम से निपटने के लिए निपुण करना है।
साइबर क्राइम एक्सपर्ट इशांत सिन्हा ने कहा कि आपराधिक घटनाओं को सुलझाने में पुलिस की साइबर सैल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आए दिन आपराधिक मामले सामने आ रहे हैं, इससे साइबर सेल पर भी काम का दबाव बढ़ता जा रहा है, जो कई बार पुलिस के कामकाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि कुछ महत्वपूर्ण तरीके अपना कर जांच अधिकारी अपने स्तर पर साइबर से संबंधित कार्य कर सकते हैं। इससे उन्हें घटना के तुरंत बाद जांच शुरू करने से लाभ भी मिलेगा तथा साइबर सेल पर काम का दबाव भी कम होगा। इससे अपराधियों तक भी जल्दी पहुंचा जा सकेगा। उन्होंने पुलिस के जांच अधिकारियों को महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी। इस अवसर पर रेवाड़ी पुलिस अधीक्षक मनबीर ¨सह, महेंद्रगढ़ पुलिस अधीक्षक बलवान ¨सह राणा, पलवल पुलिस अधीक्षक मिथलेश जैन, चारों जिलों के पुलिस उप अधीक्षक, रेवाड़ी के सभी थाना प्रभारी व चारों जिलों के थानों के जांच अधिकारी मौजूद थे।