लीड : दुर्योधन की दुनिया को बदलने की जरूरत : राज्यपाल
फोटो नंबर-15 सबहेड-कप्तान सिंह सोलंकी ने किया आइजीयू में विवेकानंद ब्लाक का उद्घाटन -रक्षा राज
फोटो नंबर-15
सबहेड-कप्तान सिंह सोलंकी ने किया आइजीयू में विवेकानंद ब्लाक का उद्घाटन
-रक्षा राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गवर्नर के सामने उठाया पिछली सरकार के भेदभाव का मुद्दा
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि दुनिया की 21 वीं शताब्दी की अपेक्षा योग शिक्षा से पूरी होगी। वर्तमान प्रधानमंत्री ने इस बात को समझा है, जिसके चलते संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को योग दिवस घोषित किया है। आज दुर्योधन की दुनिया को बदलने की जरूरत है। आतंकवाद रूपी दुर्योधन को खत्म करने तथा ज्ञान रूपी युधिष्ठिर निर्मित करने के लिए भारत की परंपरागत योग व आध्यात्म विधा तथा स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपनाना होगा।
सोलंकी रविवार को यहां के मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में नवनिर्मित स्वामी विवेकानंद ब्लाक के उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रक्षा राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने की। इस अवसर पर सहकारिता राज्यमंत्री बिक्रम सिंह यादव, विधायक रणधीर कापड़ीवास, डा. बनवारीलाल, ओमप्रकाश यादव व बिमला चौधरी, कुलपति मोहिंद्र कुमार सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
सोलंकी ने कहा कि ये वीरभूमि है। यहां के लोग बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने विवि की स्थापना के लिए 100 एकड़ कीमती जमीन निश्शुल्क दी। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद को जाने बिना भारत को नहीं जाना जा सकता। उन्होंने कहा कि वे ये सुनिश्चित करेंगे कि देरी से खुला ये विवि उन्नति करने में दूसरे किसी विवि से पीछे नहीं रहे। उन्होंने कहा कि ये प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि यहां निजी व सरकारी मिलाकर रिकार्ड 43 विश्वविद्यालय है। इससे हरियाणा शिक्षा का हब बन गया है, लेकिन अब सबसे बड़ी जरूरत यहां पर गुणवत्तापरक व रोजगारपरक शिक्षा देने की है। हमें इस पर खरा उतरना होगा। राज्यपाल ने राव तुलाराम, हेमचंद्र विक्रमादित्य व बाबू बालमुकुंद जैसे महापुरुषों को भी याद किया।
रक्षा राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने इस अवसर पर गवर्नर के सामने पिछली सरकारों के भेदभाव का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि ये दुर्भाग्य की बात है कि शिक्षा में भी राजनीति की गई। इस मौके पर साउथ रेंज की आईजी ममता सिंह, उपायुक्त आरसी वर्मा, एसपी नाजनीन भसीन, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओपी ग्रोवर, अरविंद यादव, सतीश खोला, पदम श्री डा. एसएस यादव व लक्ष्मण ¨सह यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।