एक नजर
सोलर लाइट चोरी संस, महेद्रगढ़: पुलिस ने खायरा गाव के सरपंच विक्रम सिंह की शिकायत पर सोलर लाइट चोरी
सोलर लाइट चोरी
संस, महेद्रगढ़: पुलिस ने खायरा गाव के सरपंच विक्रम सिंह की शिकायत पर सोलर लाइट चोरी करने का अभियोग दर्ज किया है। सरपंच ने पुलिस को बताया कि गाव की गलियों में रोशनी करने के लिए सोलर लाइट लगाई है। रात्रि को चोर 10 हजार रुपये की लागत की सोलर लाइटें चोरी कर ले गए। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके चोर की तलाश आरंभ कर दी है।
घर में घुसकर मारपीट की
संस, महेद्रगढ़: गांव बसई निवासी ओम प्रकाश की शिकायत पर गाव के ही 6 व्यक्तियों के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट कर घायल करने का मामला दर्ज किया है। ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 11 नवंबर को सुनील, अजय, जलदीप, रमेश, संदीप, महेंद्र निवासी गांव बसई ने लाठी-डडों से लैस होकर उसके घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तारी के प्रयास आरंभ कर दिए है।
महिलाओं के खंड स्तरीय खेल
संस, महेद्रगढ़ : महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 2 दिसंबर को सुबह 9 बजे राजकीय पीजी कालेज महेंद्रगढ़ के खेल मैदान में महिलाओं की खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजेताओं को मुख्यातिथि एसडीएम सतीश यादव द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। सीडीपीओ दर्शनाराव शर्मा ने बताया कि इन खेल प्रतियोगिताओं में महिलाओं की 5 किमी. साइकिल रेस, मटका रेस, आलू-चम्मच रेस, 100 मीटर, 300 मीटर व 400 मीटर दौड़ करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि साइकिल रेस में 18 से 30 आयु वर्ग की महिलाएं भाग ले सकती है तथा साइकिल महिलाओं को अपने साथ लेकर आनी होगी। मटका रेस, 100 मीटर रेस व आलू-चम्मच रेस प्रतियोगिता में 30 वर्ष की आयु से ऊपर की महिलाएं ही भाग ले सकती है। उन्होंने बताया कि 300 मीटर दौड़ व 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में 18 से 30 आयु वर्ग की महिलाएं भाग ले सकती है। उन्होंने बताया कि मटका दौड़ में भाग लेने वाली महिलाओं को मटके व आलू-चम्मच दौड़ की वस्तुएं विभाग द्वारा उपलब्ध करवा दी जाएंगी।