भाजपा के सदस्यता अभियान के लिए कार्यशाला आयोजित
जागरण संवाददाता, नारनौल: भारतीय जनता पार्टी ने सशक्त भाजपा-सशक्त भारत की परिकल्पना के तहत राष्ट्र
जागरण संवाददाता, नारनौल:
भारतीय जनता पार्टी ने सशक्त भाजपा-सशक्त भारत की परिकल्पना के तहत राष्ट्रीय सह-सदस्यता प्रमुख एवं राष्ट्रीय सचिव सुधा यादव की अध्यक्षता में तथा प्रदेशाध्यक्ष व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा की देखरेख में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसी मामले को लेकर 21 नवम्बर को सोनीपत में प्रदेश के सभी विधायक, सांसद, प्रदेश पदाधिकारी, जिलों के अध्यक्षों तथा महामंत्रियों सहित जिला सदस्यता प्रमुखों की राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इस आशय की जानकारी देते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता तथा सह-प्रवक्ता गोविंद भारद्वाज ने बताया कि भाजपा प्रदेश में 35 लाख प्राथमिक सदस्य बनाकर एक इतिहास बनाएगी। उन्होंने बताया कि सदस्यता के लिए टोल फ्री नं. 18002662020 पर मिस काल द्वारा सदस्यता पंजीकरण करेगी। वापसी मैसेज द्वारा पंजीकरण नम्बर भेजकर सदस्य का नाम, पता, फोन आदि की जानकारी मांगकर उसकी सदस्यता पूर्ण करेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी इसे संगठन महापर्व के रूप में मनाकर राजनीतिक पार्टियों का सदस्यता अभियान का विश्व रिकार्ड तोड़कर भारत भर में 10 करोड़ लोगों को सदस्य बनाने का प्रयास करेगी।