सालों बाद नसीब नहीं शास्त्री नगर के लोगों सीवरेज सुविधा
जागरण संवाददाता, नारनौल: महेंद्रगढ़ रोड पर स्थित शास्त्री नगर कालोनी के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए त
जागरण संवाददाता, नारनौल: महेंद्रगढ़ रोड पर स्थित शास्त्री नगर कालोनी के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। यहां पर सीवर, पानी निकासी, कच्ची गलियां व पुराने बिजली के तारों के कारण लोगों का हाल बेहाल है। कालोनी के लोगों ने कई बार इन समस्याओं के निदान के लिए प्रशासन से भी गुहार लगाई है, मगर उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है। जिसके कारण यहां पर रहने वाला आमजन परेशान है।
शहर के महेंद्रगढ़ रोड पर पूर्व की ओर शास्त्री नगर कालोनी बनी हुई है। वैसे तो यह कालोनी शहर की नई कालोनियों में ही आती है, मगर इस कालोनी को नियमित हुए करीब दस साल हो गए हैं। इसके बावजूद यहां पर मूलभूत सुविधाओं का टोटा बना हुआ है। सुविधाएं न होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर सबसे बड़ी समस्या सीवरेज की है। सीवरेज सिस्टम की ओर भी किसी का ध्यान नहीं गया है। वहीं पानी की निकासी, गलियों टूटी हुई व कच्ची होना व कूड़े कचरे की समस्या बहुत ही विकराल है। जिनकी कमी के कारण यहां के लोगों का हाल बेहाल हो गया है। यहां के लोगों का कहना है कि इन सुविधाओं के अभाव में काफी परेशानी हो रही है तथा इनका होना भी बहुत जरूरी है।
''यह कालोनी अधिकृत कालोनी है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से यहां पर कोई भी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो रही हैं। जिसके कारण इस कालोनी के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-बनवारीलाल
''यह कालोनी दस साल से अधिकृत कालोनी में शामिल है। परंतु शुरू से ही इस कालोनी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। इस कालोनी का सीवरेज सिस्टम बिल्कुल खराब पड़ा है। वहीं इस ओर कोई भी अधिकारी या नेता कोई ध्यान नहीं देता है।
-धर्मपाल वर्मा
''शास्त्री नगर में पानी की निकासी, गलियों के कच्चे होने तथा नालियों के टूटे होने की समस्या बहुत पुरानी है। इस समस्या की ओर कभी भी किसी ने ध्यान नहीं दिया है। जिसके कारण यहां के लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
-संतरा देवी
''कालोनी में बिजली के तार भी बहुत पुराने हैं। मरम्मत के अभाव में इनमें स्पार्किग होती रहती है। जिससे हादसों का भय हमेशा बना रहता है। वहीं यहां पर कूड़ा आदि डालने के लिए कूड़ेदान आदि भी नहीं बने हुए हैं। जिससे लोग परेशान हैं।
-इंदरा देवी, स्थानीय निवासी
''इस वार्ड में हाल ही में कई नई सड़कें बनी थी, इसके अलावा पहले भी सड़कें बनी हुई हैं। सीवर की कुछ समस्या है। जिसके समाधान के लिए वे प्रयास कर रही हैं। कालोनी नीचे होने के कारण इसमें सीवर डालने की थोड़ी समस्या हो रही है।
-गीता देवी, नगर पार्षद