घोषणा पत्र
फोटो संख्या 40 है।
लोगों से जुडे़ मुद्दे घोषणा पत्र में शामिल हों
विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार तेज हो गया है। लोक लुभावने वादों के साथ राजनीतिक दल एक बार फिर आम जनता के बीच है। मेरा मानना है कि घोषणा पत्र में ऐसे मुद्दों को शामिल किया जाना चाहिए, जिनका संबंध सीधा लोगों से हो।
-तकनीकी शिक्षा की व्यवस्था हो ताकि रोजगार की संभावनाएं भी बढ़े।
-कृषि आधारित उद्योगों की स्थापना हो। नए उद्योगों की स्थापना के लिए नीतियों में बदलाव किया जाए। इसके बूते रोजगार का विकास किया जाए।
-प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो ताकि गरीबों को भी लाभ मिल सके।
-अस्पतालों में खाली पड़े विशेषज्ञों के पदों को भरा जाए। विशेषज्ञों की कमी के कारण आम लोगों को सस्ते उपचार का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
-आर्थिक विकास के लिए नीतियां बनाई जाएं।
-मुख्यालय शहर को व्यापारिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाए।
-महंगाई पर अंकुश लगे। महंगाई का सबसे ज्यादा असर समाज के मध्यम व निम्नवर्ग पर हो रहा है।
-अपराध पर अंकुश लगे। यह तभी संभव होगा, जब पर्याप्त पुलिस बल होना चाहिए।
-साइबर क्राइम के मामले बढ़ते जा रहे है। अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए साइबर सैल में एक्सपर्ट की नियुक्ति की जाए।
मुकेश यादव, चेयरमैन, राष्ट्रीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खंड़ोडा।