मेरा घोषणा पत्र
फोटो संख्या 38 है।
- महिलाओं की सुरक्षा के धरातल पर कोई परिणाम नहीं
महिलाएं आज कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ते जा रहे हैं। हर ओर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हो हल्ला हो रहा है, परतु धरातल पर कोई परिणाम सामने नहीं आए हैं। राजनीतिक दलों को महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए।
-शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है। प्राथमिक स्तर पर शिक्षा व्यवस्था ठीक करने की जरूरत है।
-महिलाओं को भी रोजगार के लिए समान अवसर मिलने चाहिए। निजी सेक्टरों में महिलाओं के वेतन पुरुष कर्मचारियों के बराबर होनी चाहिए।
-रोजमर्रा की जरूरत के सामान पर महगाई कम होनी चाहिए।
-बेहतर कानून व्यवस्था के लिए पुलिस बल की संख्या में बढ़ोतरी होनी चाहिए।
-महिलाओं की सुरक्षा के लिए और सख्त कानून बनाए जाने चाहिए।
-स्कूली स्तर से ही रोजगार परक शिक्षा की शुरूआत होनी चाहिए।
-भ्रष्टाचार सबसे प्रमुख मुद्दा है। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
--समाज में फैल रही कुरीतियों जैसे दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या को सख्ती से रोका जाए।
प्रीति, रेवाड़ी।