नाटक के माध्यम से सामाजिक बुराइयों पर चोट
फोटो संख्या 01
-भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई पर किया कटाक्ष
-सांस्कृतिक संस्था नटराज और डिस्कवरी मांटेसरी स्कूल ने किया आयोजन
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी:
सांस्कृतिक संस्था नटराज और डिस्कवरी मांटेसरी स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार देर शाम माडल टाउन स्थित बाल भवन में कामेडी शो का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डिस्कवरी मांटेसरी स्कूल के संचालक संजय कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ चिकित्सक डा.आत्म प्रकाश यादव ने शिरकत की।
कार्यक्रम की शुरुआत में विनोद शर्मा, मोनिका यादव व साथी कलाकारों ने फन विद कार्यक्रम को हरियाणवी खोड़िया नृत्य 'बन्ना गिरी छुवारे छोले.' नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण रहे 'आजा ब्याह करवाले' हास्य झलकियों के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई पर कटाक्ष किया गया, जिसमें अमित खरखडि़या ने फतेह, प्रवीन कुमार ने सत्य, किशनलाल ने बंसता, रवि ने स्लोमोशन, कुलदीप ने बापू के साथ विनोद शर्मा ने लंदन की राजकुमारी, बंगाली बाबू, अपाहिज, अरब शेख व सरदारजी के रूप में अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। हास्य-कवि महेंद्र शर्मा ने हास्य रचनाओं के माध्यम से सामाजिक बुराइयों पर कटाक्ष किया। इस मौके पर अलोक भाडोरिया ने भी अपनी हास्य रचना के माध्यम से मोबाइल की खामिया बताई। अंत में विनोद शर्मा व बाल प्रतिभाओं में रश्मि, हिमाशी, सोनिया, रिदम, विधि, सिद्धि, चंादनी, अर्शिया, अक्षिता, भारती, यश एवं सौरभ ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांधा।
इस मौके पर डा. पूनम यादव, कैंब्रिज स्कूल की प्राचार्य प्रीतिका मुंजाल, डा. केएस यादव, सुरेंद्र शर्मा, लक्ष्मणराम, मोहसीन, कपिल सैनी, अमित शर्मा, विवेका धींगड़ा आदि का विशेष सहयोग रहा।