पदक जीतने पर कालेज की छात्राओं को किया सम्मानित
खेल जानर:
फोटो संख्या 12
जासं, रेवाड़ी : गत दिनों पुलिस लाइन स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली आरडीएस पब्लिक गर्ल्स कालेज की छात्राओं को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्ग में कालेज की ग्यारह छात्राओं में से पांच छात्राओं ने स्वर्ण तथा तीन ने रजत जबकि दो ने कांस्य सहित कुल दस पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। प्राचार्या डा. सुधा शर्मा ने खिलाड़ियों के साथ उनकी प्रशिक्षक शारीरिक शिक्षा विभाग की चंद्रकला को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कालेज की ओर से कुल ग्यारह छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इसमें मीनाक्षी, सुशीला, वंदना, मौसम व पूनम ने जहां स्वर्ण पदक जीती वहीं सरिता, सीमा, कोमल और सुनीता ने रजत जबकि दिशा व प्रियंका ने कांस्य पदक जीता। इस उपलब्धि पर कालेज प्रबंधकारिणी के प्रधान पूर्णचंद भट्ठेवाला, खेल समिति की सदस्य पूनम भोला, अर्चना अरोड़ा आदि ने भी इन खिलाड़ियों को बधाई दी। सभी विजेता खिलाड़ियों को पलवल में 30 अगस्त से आरंभ होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना किया जाएगा।