जिले की सबसे वृद्ध महिला का निधन
By Edited By: Published: Wed, 23 Jul 2014 06:26 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jul 2014 06:26 PM (IST)
फोटो संख्या-7
जासं, रेवाड़ी : जिले की सबसे वृद्ध महिला कस्तूरी देवी का निधन हो गया। वे 108 साल की थीं। उनके निधन पर जिले के अनेक लोगों ने हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। कस्तूरी देवी सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त उपमंडल अभियंता राव गजराज सिंह की माता व सेक्टर एक निवासी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुनील यादव की दादी थी।
मूसेपुर निवासी कस्तूरी देवी के बड़े बेटे राव गजराज सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस मौके पर काफी संख्या में गणमान्य नागरिक भी अंतिम यात्रा में शामिल हुये। भाजपा नेता अरविंद यादव सहित बड़ी संख्या में गण्यमान लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। कस्तूरी देवी का मतदान के प्रति गहरा लगाव था। अस्वस्थ व अधिक उम्र होते हुए भी वे लोकसभा चुनावों में बेटों की गोद में बैठकर मतदान केंद्र तक गई थीं तथा वोट डालकर अपनी खुशी जाहिर की थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें