आज का राशिफल
आज का राहुकाल : दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक आज का दिशाशूल : उत्तर ग्रह स्थिति : संवत
आज का राहुकाल : दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक
आज का दिशाशूल : उत्तर
ग्रह स्थिति : संवत सौम्य 2073 शके 1939 उत्तरायण सूर्य उत्तर गोल, चैत्र मास शुक्ल पक्ष दिन बुधवार द्वितीय तिथि मध्य रात्रि 1:47 बजे तक रेवती नक्षत्र दोपहर 11:39 बजे तक इंद्र योग दोपहर 2:45 बजे तक, मेष राशि में चंद्र प्रवेश 11:39 पर।
आज का विशेष : नवरात्र में ब्रह्माचारिणी की पूजा एवं चंद्र दर्शन, पंचक समाप्त।
कल 30 मार्च का पंचांग
संवत साधारण 2074 ,शके 1939, उत्तरायण सूर्य, उत्तर गोल ,वसंत ऋतु, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, बृहस्पतिवार, तृतीया तिथि मध्य रात्रि 11:43 बजे तक ,अश्विनी नक्षत्र सुबह 9:24 बजे तक, वैधृति योग प्रात: 11: 07 बजे तक, मेष राशि का चंद्रमा।
कल का राहुकाल : दोपहर 1:30 बजे से 3 बजे तक
कल का दिशाशूल : दक्षिण
कल का विशेष : गौरी तृतीया, गंडमूल 9:24 बजे तक।
मेष : धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी, व्यवसाय में तरक्की, शारीरिक कष्ट होगा, मान प्रतिष्ठा में वृद्धि, पति पत्नी में सामंजस्य रहेगा, घर में खुशी का माहौल, कोई नए व्यक्ति से शुभ समाचार, धर्म कर्म में ज्यादा रुचि, वाहन धीरे चलाएं।
वृष : व्यापार में नए कार्य की योजना बनेगी, संतान के विवाह की चिंता, नौकरी में उन्नति के अवसर, पारिवारिक जीवन में वातावरण सुखद, धैर्य रखें मित्र का सहयोग मिलेगा।
मिथुन : स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, संतान संबंधी सुख मिलेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, मन चंचल रहेगा, मांगलिक कार्य में सम्मिलत होंगे, यात्रा का योग बनेगा।
कर्क : आय से अधिक खर्च, व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी, मान प्रतिष्ठा में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा, क्रोध से बचें, परिवार में नए सदस्य के आने पर मांगलिक कार्य होंगे।
सिंह : स्वास्थ्य में सुधार, पारिवारिक जीवन में तनाव, व्यापार में उतार चढ़ाव जारी रहेगा, नई कार्ययोजना बनेगी, व्यर्थ की भागदौड़ बचें, वाहन तेज न चलाएं।
कन्या : अदालती मामले में निर्णय सोच समझ कर लें, मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी, स्त्री सुख मिलेगा, व्यापार में उतार चढ़ाव, लेन-देन में सावधानी बरतें, संघर्ष से सफलता मिलेगी।
तुला : व्यवसाय में खर्च अधिक, मन परेशान, व्यवसाय में उथल पुथल, स्वास्थ्य ढीला, चोट लगने का भय, परिवार में खुशहाली आएगी।
वृश्चिक : धन लाभ कम, घरेलू उलझनों के कारण मानसिक तनाव रहेगा, उच्च प्रतिष्ठित लोगों के कारण मानसिक परेशानी, व्यवसाय में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।
धनु : स्वास्थ्य ठीक रहेगा, मानसिक तनाव, असमंजसपूर्ण परिस्थिति के बावजूद घर की प्राप्ति, नौकरी में हर कदम संभल कर रखें, दूसरों पर विश्वास न करें, आय से अधिक खर्च की संभावना।
मकर : व्यापार में उतार चढ़ाव, सीमित खर्च, गुप्त शत्रु से बचें, सहकारी दस्तावेज में पूरी तरह से सोच समझ कर काम लें, वाहन चलाने में सावधानी बरतें, परिवार में तनाव का माहौल।
कुंभ : व्यवसाय के क्षेत्र में अनेक उतार चढ़ाव के संकेत, संघर्ष के बाद सफलता, आय के साधन बनेंगे, पारिवारिक मतभेद से बचें तो बेहतर होगा।
मीन : स्वास्थ्य में सुधार, भाग्यवश आय के साधन बनेंगे, परिवार में तनाव, वैचारिक मतभेद से बचें, कार्य में उत्साह बनाए रखें।
पं.निरंजन पाराशर ।