Move to Jagran APP

फ्लाईओवर को इस्तेमाल नहीं करते, जाम भी हम झेल, फिर भी दे रहे टोल

जागरण संवाददाता, पानीपत : पानीपत को टोल मुक्त बनाने के लिए मुहिम शुरू हो गई है। इसको ले

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Apr 2017 02:43 AM (IST)Updated: Mon, 24 Apr 2017 02:43 AM (IST)
फ्लाईओवर को इस्तेमाल नहीं करते, जाम भी हम झेल, फिर भी दे रहे टोल
फ्लाईओवर को इस्तेमाल नहीं करते, जाम भी हम झेल, फिर भी दे रहे टोल

जागरण संवाददाता, पानीपत : पानीपत को टोल मुक्त बनाने के लिए मुहिम शुरू हो गई है। इसको लेकर सामाजिक, धार्मिक, व्यापारी संगठन, वकील, पार्षद, पंच, सरपंचों की देवीलाल पार्क में मीटिंग हुई। शहर के लोग फ्लाईओवर का प्रयोग नहीं कर रहे, फिर भी टोल दे रहे हैं। एक घंटे विचार-विमर्श के बाद के बाद लोग ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा से मिले और ज्ञापन सौंपा। सांसद, शहर की विधायक और जिला उपायुक्त से भी मिलेंगे।

loksabha election banner

शहर के बीचोंबीच गुजर रहे नेशनल हाईवे नंबर एक पर नांगल खेड़ी गांव से लेकर ड्रेन नंबर 2 तक वर्ष 2008 में फ्लाईओवर बनाया था। लोगों को उम्मीद थी कि शहर को फायदा होगा लेकिन फ्लाईओवर सफेद हाथी बन गया है। शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। पानीपत शहर से करनाल की तरफ जाने के लिए शहरवासी फ्लाईओवर के साथ बनी सड़क का प्रयोग करते हैं, फिर भी टोल टैक्स देते हैं। टोल फ्री पानीपत मुहिम एक माह पहले शुरू की थी। गणमान्य लोगों ने सामाजिक, धार्मिक, व्यापारी, वकील, डॉक्टरों समेत सभी संगठनों का समर्थन लिया। सरपंच और पूर्व सरपंचों को भी मुहिम से जोड़ा। रविवार शाम 5 बजे देवीलाल पार्क में संगठनों पदाधिकारियों की पहली मीटिंग हुई। सभी ने अपने-अपने विचार रखे और टोल फ्री पानीपत अभियान में सहयोग का आश्वासन दिया। इसके बाद सेक्टर 18 में विधायक महीपाल ढांडा से मिले और केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी के नाम ज्ञापन सौंपा।

हम टोल क्यों दें : ढांडा

विधायक ढांडा ने कहा कि यह सामुहिक समस्या है। फ्लाईओवर निर्माण के समय किसी ने ध्यान नहीं दिया। शहर की एक भी मुख्य सड़क को नहीं जोड़ा। शहरवासी फ्लाईओवर का प्रयोग नहीं करते, फिर हम टोल क्यों दें? शहरवासी जागरूक हुए हैं। टोल फ्री पानीपत के लिए केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिलेंगे।

फोटो संख्या-36बी

इंसार बाजार के प्रधान गौरव लीखा का कहना है कि एक महीने से मुहिम शुरू कर रखी है। शहर के सभी संगठनों, सरपंच और पूर्व सरपंचों से मिले। सभी ने टोल फ्री पानीपत मुहिम में सहयोग देने का आश्वासन दिया है। शहरवासियों के लिए टोल के साथ सड़क बनाई जाए। आगामी मीटिंग में रणनीति बनाई जाएगी।

फ्लाईओवर पर बने टोल : स्वामी

फोटो संख्या-36सी

जोगेंद्र स्वामी का कहना है कि टोल फ्लाईओवर के एक कोने पर बना हुआ है। फ्लाईओवर पर टोल बनाना चाहिए। जो फ्लाईओवर का इस्तेमाल करे, उससे टोल लिया जाए। जो नीचे से जाए, वह टोल क्यों दे। दूसरे शहरों की तरह पानीपत की आइडी पर टोल नहीं लगना चाहिए। इसके लिए संघर्ष किया जाएगा।

घरौंडा में नहीं लगता टोल

घरौंडा ब्लॉक के लोगों के लिए बसताड़ा टोल फ्री है। बड़ौली गांव के पूर्व सरपंच अवतार सिंह ने कहा कि घरौंडा ब्लॉक की आइडी पर टोल नहीं लगता। इसके लिए वहां के लोगों ने संघर्ष किया था। पानीपत के लोगों को भी ऐसा ही करना होगा। तब जाकर कामयाबी मिलेगी। इसमें सभी का सहयोग जरूरी है।

नासूर बन कर फ्लाईओवर

लोगों ने कहा कि फ्लाईओवर शहर के लिए नासूर बन गया है। फ्लाईओवर को नीचे से पक्का नहीं किया। सारा धूल उड़ती रहती है। कहीं भी शौचालय नहीं बनाए। फ्लाईओवर के दोनों तरफ ड्रेन बना रखी है। उसकी समय पर सफाई नहीं हो रही। इसलिए बारिश के दिनों में सड़क पर पानी भर जाता है। हरियाली के लिए पौधे नहीं लगाए। शहर में प्रदूषण बढ़ रहा है।

पूरे जिले के लोगों को रियायत दी जा रही

टोल अधिकारी से बात की तो उन्होंने कहा कि नीचे की सड़क मरम्मत एलएंडटी कर रही है। पानीपत जिले के लोगों को लोकल रियायत दी जा रही है। इसके लिए पास बनाया जा रहा है। इसके बाद निजी गाड़ी से 5 रुपये लिए जाते हैं। कॉमर्शियल गाड़ी पर 50 प्रतिशत छूट है। बरसाती पानी निकासी के लिए ड्रेन बना रखी है। समय पर ड्रेन की सफाई कर रहे हैं। नगर निगम नालों को ड्रेन से जोड़ना चाहता है। फ्लाईओवर के नीचे का हिस्सा प्रशासन ने अपने अधीन ले रखा है। गाड़िया फ्लाईओवर के नीचे खड़ी की जा रही हैं। जिला उपायुक्त रिफाइनरी के सहयोग से फ्लाईओवर के नीचे टायल लगवा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.