Move to Jagran APP

आज का राशिफल

आज की भद्रा : प्रात: 10:18 बजे तक। ग्रह स्थिति : 14 मई 2017, उत्तरायण सूर्य उत्तर गोल, जयेष्ठ मास

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 May 2017 03:01 AM (IST)Updated: Sun, 14 May 2017 03:01 AM (IST)
आज का राशिफल
आज का राशिफल

आज की भद्रा : प्रात: 10:18 बजे तक।

loksabha election banner

ग्रह स्थिति : 14 मई 2017, उत्तरायण सूर्य उत्तर गोल, जयेष्ठ मास कृष्ण पक्ष ग्रीष्म ऋतु दिन रविवार, तृतीया तिथि प्रात: 10:18 बजे तक मूल नक्षत्र रात 1.18 बजे तक, सिद्धि योग शाम 7:40 बजे तक, धनु राशि का चंद्रमा।

आज का व्रत त्योहार : श्री गणेश चतुर्थी व्रत।

आज का विशेष : सूर्य वृष राशि में प्रवेश जयेष्ठ संक्रांति।

कल 15 मई का पंचांग

संवत साधारण 2074 शके 1939 उत्तरायण सूर्य उत्तर गोल जयेष्ठ मास कृष्ण पक्ष ग्रीष्म ऋतु दिन सोमवार, चतुर्थी तिथि दोपहर 12:45 बजे तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र पूरे दिन रात, साध्य योग रात 8:31 बजे तक, धनु राशि का चंद्रमा।

कल का राहुकाल : प्रात: 7:30 बजे से 9 बजे तक

कल का दिशाशूल : पूरब

मेष : स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, मान प्रतिष्ठा में वृद्धि, सवारी वाहन आदि का सुख, आय में वृद्धि, मन चंचल रहेगा, परिवार में खुशहाली आएगी, मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृष : व्यापार में मुनाफा अधिक होगा, क्रोध की अधिकता, व्यर्थ की भागदौड़, नौकरी में तरक्की, व्यवसाय बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनेगी, परिवार में मनमुटाव, वाहन सावधानी से चलाएं।

मिथुन : धार्मिक कार्यो में रुचि, स्वास्थ्य ठीक रहेगा, समय का सदुपयोग करें, वाणी में मधुरता लाएं, बड़ों का सम्मान करें, संतान संबंधी कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, व्यर्थ की भागदौड़ से बचें।

कर्क : व्यवसाय में तरक्की, व्यर्थ की भागदौड़, समय का सदुपयोग करें, वाणी में मधुरता लाएं, बड़े बुजुर्गो का सम्मान करें, आय से ज्यादा खर्च।

सिंह : आय से अधिक खर्च, व्यवसाय की गति धीमी, स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव, मन में बेचैनी रहेगी, समय का ख्याल रखें, उन्नति के अवसर मिलेंगे।

कन्या : व्यवसाय के क्षेत्र में उन्नति, मन प्रसन्न रहेगा, मांगलिक कार्य पर खर्च, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, परिवार का सहयोग, बंधुओं का मिलन।

तुला : दांपत्य जीवन सुखद, क्रोध से बचें, बिगड़े कार्यो में सुधार होगा, संतान सुख में वृद्धि, सुख साधनों पर ज्यादा खर्च होगा, वाहन तेज न चलाएं, मान सम्मान मिलेगा।

वृश्चिक : स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, मन में प्रसन्नता, यात्रा का योग, आर्य खर्च की अधिकता, मन में अच्छे विचार आएंगे, वाहन तेज गति से न चलाएं।

धनु : व्यापार में तेजी आएगी, आमदनी बढ़ेगी, क्रोध की अधिकता मन को परेशान करेगी, दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव, आपसी तालमेल रखें तो बेहतर रहेगा।

मकर : धन लाभ के अवसर मिलेंगे, रुका हुआ कार्य बनेगा, दांपत्य जीवन में स्वास्थ्य के प्रति चिंता, व्यर्थ की भागदौड़, मेहनत से कार्य करें।

कुंभ : धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी, पारिवारिक जीवन सुखद, खर्च की अधिकता, संघर्ष करें सफलता जरूर मिलेगी, आय में सुधार होगा।

मीन : खर्च करने पर नियंत्रण रखें, वाद विवाद से बचें, पारिवारिक तनाव से मन में परेशानी, वाहन व भूमि क्रय का योग बनेगा।

पं. निरंजन पाराशर ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.