छात्रों ने मॉडल के माध्यम से इतिहास जाना
संवाद सहयोगी, इसराना : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहपुर में छात्रों ने इतिहास के मॉ
By Edited By: Published: Sun, 19 Feb 2017 03:00 AM (IST)Updated: Sun, 19 Feb 2017 03:00 AM (IST)
संवाद सहयोगी, इसराना :
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहपुर में छात्रों ने इतिहास के मॉडल बना भारतीय इतिहास से रूबरू होने का प्रयास किया। छात्रों ने विभिन्न प्रकार के मॉडल बना कर इतिहास को समझा और खेल खेल में नापतोल विधि को जाना। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य जोगेंद्र जागलान ने की। कार्यक्रम का संचालन वंदना शर्मा ने किया।
वंदना शर्मा ने बताया कि छात्रों ने जॉयफुल एक्टिविटी के दौरान इतिहास से संबंधित मॉडल जैसे मानव के उपस्थिति स्थल निवास स्थान, गुफाएं, प्राचीन सभ्यता, हड़प्पा संस्कृति आदि से जुड़ी वस्तुओं को कागज पर उकेर कर इतिहास को जाना।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें