Move to Jagran APP

कोहरे के कारण हरियाणा बुरा हाल, सड़क व रेल यातायात बाधित

हरियाणा में शुक्रवार को भी कोहरे छाया रहा। सड़कों पर सुबह दृश्‍यता शून्‍य के करीब थी और दोपहर तक कोहरा छाया था। कोहरे के कारण रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 09 Dec 2016 01:16 PM (IST)Updated: Fri, 09 Dec 2016 01:54 PM (IST)
कोहरे के कारण हरियाणा बुरा हाल, सड़क व रेल यातायात बाधित

जेएनएन, पानीपत। हरियाणा शुक्रवार को भी कोहरे से ढ़का रहा। सड़कों पर काेहरे के कारण सुबह दृश्यता शून्य के करीब थी। हालत यह थी के दोपहर तक कई जगहों पर कोहरा छाया था और वाहन चालक गाडि़यों के हेड लाइट जला कर चल रहे थे। सड़कों पर वाहन रेंगते से चल रहे थे। कई जगहों पर वाहनाें के टकरा जाने से कई लोग घायल हो गए। रेल सेवा भी बुरी तरह प्रभावित हुई है और ट्रेनें काफी देरी से चल रही हैं।

loksabha election banner

सड़क और रेल यातायात प्रभावित, लोगों काे हो रही है परेशानी

बीती रात से ही राज्य के अधिकतर हिस्सों में कोहरा छा गया था और सुबह होते-होते यह काफी घना हो गया। मुख्य सड़कों पर भी दृश्यता शून्य हो गई। सड़कों पर एक से दो मीटर की दूरी पर भी कुछ नहीं दिख रहा था। इससे वाहनों की आवाजाही ठप सी हो गई। रेल यातायात का भी बुरा हाल है। ट्रेनें काफी देरी से चल रही हैं।

पानीपत में शुक्रवार दिन में कोहरे का हाल।

अधिकतर जगहों पर सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, हिसार, अंबाला, कैथल सहित सभी जगहों पर काेहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। रोहतक, जींद, भिवानी में भी ऐसी ही हालत नजर आई। बसें नहीं चलने के यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।

देखें तस्वीरें : हरियाणा में कोहरे का कहर, यातायात बुरी तरह प्रभावित

जीटी रोड पर करनाल के नीलोखेड़ी के पास इनेलो नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता अभय चौटाला की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अभय चौटाला फार्च्यूनर कार काेहरे के कारण अागे चल रहे वाहन से टकरा गई। चालक ने ब्रेक लगाया तो पीछे से आ रही गाड़ी उनकी कार से टकरा गई। हादसे में अभय चौटाला को तो चोट नहीं लगी, लेकिन उनकी कार क्षतिग्रस्त हाे गई। इसके बाद वह पायलट में चल रही स्कार्पियोे गाड़ी से दिल्ली रवाना हो गए। वह चंडीगढ़ से दिल्ली जा रहे थे।

हिसार में कोहरे के कारण दिन में वाहनों के जले हेडलाइट।

कोहरे के कारण कैथल, हिसार सहित कई जगहों पर दोपहर बाद तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। कोहरेे के कारण सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चाें और राेज नौकरी पर जानेवाले लोगों को हुई। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण लंबी दूरी के यात्री परेशान हैं। दैनिक यात्रियों को अपने कार्यालय जाने में काफी दिक्कत हुई।

अभी तीन-चार दिन तक यही हाल रहेगा, 12 के बाद सुधरेगा मौसम

अभी तीन-चार दिन मौसम का यही हाल रहने की संभावना है। मौस विज्ञानियाें का कहना है कि ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण होगा। 12 दिसंबर के बाद मौसम में बदलाव होगा। हिसार के हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों ने मौसम को देखते हुए कहा है कि समय पर बोई गेहूं की फसल में पहली सिंचाई बिजाई के 22 दिन व दूसरी सिंचाई 45 दिन बाद अवश्य करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.