Move to Jagran APP

Weather Heatwave: मौसम विभाग से आई राहत भरी खबर, 28 को बदल सकता है मौसम, 29 को बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा। 28 मई को तेज हवा चल सकती है और बादल छा सकते हैं। वहीं 29 मई को बारिश की संभावना है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 01:41 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 01:41 PM (IST)
Weather Heatwave: मौसम विभाग से आई राहत भरी खबर, 28 को बदल सकता है मौसम, 29 को बारिश
Weather Heatwave: मौसम विभाग से आई राहत भरी खबर, 28 को बदल सकता है मौसम, 29 को बारिश

पानीपत/करनाल, जेएनएन। भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर आई है। गर्मी व लू से झुलस रहे लोगों को 29 मई को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 29 को दिल्ली, एनसीआर व प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज के साथ बरसात हो सकती है। ऐसे में लोगों को कुछ समय के लिए भीषण गर्मी से छुटकारा मिल सकता है। हालांकि इस समय लोग गर्मी से परेशान हैं। लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल किया हुआ है। 

loksabha election banner

सोमवार को करनाल में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम पूरी तरह से शुष्क है। सुबह के समय नमी की मात्रा 49 फीसदी दर्ज की गई जो शाम को घटकर 21 फीसदी रह गई। हवा 2.8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा। गर्मी व लू का प्रकोप अभी जारी रहेगा।

हीटवेव की गिरफ्त में रहा पानीपत, तापमान 44 डिग्री पार

पिछले चार दिनों से शहर लू की गिरफ्त में है। दिन का तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान 45 डिग्री पार कर सकता है। रात को भी गर्मी बढ़ती जा रही है। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 11 बजे ही तापमान 40 डिग्री को पार कर लेता है। शाम करीब 5 बजे तक यह 40 डिग्री के ऊपर बना रहता है। सोमवार को शहर का तापमान 44.6 डिग्री अधिकतम रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। 

अभी तक सबसे ज्‍यादा गर्म 25 मई का दिन

मौसम विभाग के अनुसार अभी तीन दिन तक लू की स्थिति बनी रहेगी। इस सीजन में सोमवार को सबसे अधिक गर्मी रही। मंगलवार को इससे भी अधिक गर्मी रहेगी। तापमान 45 डिग्री पार जा सकता है। 27 डिग्री को भी तापमान में कोई राहत मिलने वाली नहीं है। 29 व 30 मई को बूंदाबांदी और आंधी चलने की संभावना है। तब गर्मी में राहत मिल सकती है। 29 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। फिलहाल दो-तीन दिन लू से कोई राहत मिलने वाली नहीं है। प्रशासन ने भी घरों से बाहर निकलने पर अलर्ट जारी किया है। हीटवेव से बचने के लिए संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। 

कूलर, पंखे, एसी की मांग बढ़ी

गर्मी अधिक होने से कूलर और पंखे की मांग बंपर चल रही है। दुकानदारों को फुर्सत नहीं मिल रही है। एसी, कूलर, ठीक करने वाले कारीगर भी नहीं मिल पा रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि लॉकडाउन के कारण उनका सीजन ठप पड़ गया था। अब बाजार खुलने पर मांग अच्छी निकली है। गर्मी अधिक होने के कारण बाजार में मारामारी की स्थिति बनी है। गोहाना रोड, रेलवे रोड, गीता कॉलोनी में कूलर पंखे की दुकानों पर दिन भर भीड़ रहती है। 

गर्मी व लू से बचाव के लिए ये सावधानी जरूरी 

खुले शरीर धूप में न निकलें। अगर निकलना ही पड़े तो धूप में निकलने पर सिर अवश्य ढंके। आंखों पर सनग्लासेस लगाएं और हो सके तो सफेद या हल्के रंग के कॉटन के कपड़े ही पहनें।

- अचानक ठंडी जगह से एकदम गर्म जगह ना जाएं। खासकर एसी में बैठे रहने के बाद तुरंत धूप में ना निकलें। कच्चा प्याज रोज खाएं। धूप में निकलने पर अपने पॉकेट में छोटा सा प्याज रखें, यह लू शरीर को लगने नहीं देता और सारी गर्मी खुद सोख लेता है।

- ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। जिससे पसीना आकर शरीर का तापमान नियमित निर्धारित हो सके तथा शरीर में पानी की कमी न हो सके। अधिक गर्मी में मौसमी फल, फल का रस, दही, लस्सी, जीरा छाछ, जलजीरा का सेवन करें।

- लू लगने पर तत्काल योग्य डॉक्टर को दिखाना चाहिए। डॉक्टर को दिखाने के पूर्व कुछ प्राथमिक उपचार करने पर भी लू के रोगी को राहत महसूस होने लगती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.