आज का राशिफल 08 दिसंबर
आज का राहुकाल- दोपहर 1:30 बजे से 3 बजे तक। ग्रह की स्थिति- 08 दिसंबर 2016, मार्ग शीर्ष मा
आज का राहुकाल-
दोपहर 1:30 बजे से 3 बजे तक।
ग्रह की स्थिति-
08 दिसंबर 2016, मार्ग शीर्ष मास शुक्ल पक्ष, बृहस्पतिवार नवमी तिथि, पू.भा. नक्षत्र सुबह 11:17 बजे तक, मीन राशि का चंद्रमा।
विशेष : गंडमूल सुबह 10 बज कर 12 मिनट से।
कल 9 दिसंबर 2016 का पंचांग
संवत सौम्य 2073, शके 1938, मार्ग शीर्ष मास शुक्ल पक्ष, शुक्रवार दशमी तिथि, उ.भा. नक्षत्र सुबह 10 बज कर 12 मिनट तक, ष्य योग, मीन राशि का चंद्रमा।
मेष : बिगड़े कार्य बनेंगे, घर में कुछ तनाव रहने की आशंका, खर्च अधिक होगा, स्वभाव में तेजी, व्यापार संतोषजनक, संतान की तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा, ज्यादा भागदौड़ न करें।
वृष : परिवार की उलझनें बढ़ेंगी, परिश्रम से ही लाभ होगा, वाहन सावधानी से चलाएं, अचानक यात्रा का योग, संतान सुख, व्यवसाय में उन्नति होगी।
मिथुन : कठिन समस्याओं से भागे नहीं, संघर्ष करें, गुप्त चिंता बनी रहेगी, भागीदारों से तकरार, व्यर्थ की भागदौड़, व्यवसाय से अनुकूल लाभ।
कर्क : कान, नाक व आंख की तरफ से लापरवाही न रखें, क्रोध व उत्तेजना से बचें, बिगड़े कार्य बनेंगे, पारिवारिक सुख सहयोग मिलेगा, कार्यक्षेत्र में सुधार लाएं।
सिंह : व्यवसायिक क्षेत्र में हालात अस्थिर, अचानक यात्रा का योग बनेगा, खर्च में वृद्धि होगी, शत्रुओं से हानि की आशंका, आय कम, क्रोध से बचें, स्वास्थ्य में थोड़ा उतार चढ़ाव रहेगा।
कन्या : भोग उपभोग पर खर्च ज्यादा, आमदनी बेहतर, विघ्न बाधाओं से बचें, गणेश पूजन करें, सुख समृद्धि में वृद्धि होगी, वाहन चलाने में सावधानी बरतें।
तुला : पारिवारिक सुख समृद्धि, मानसिक चिंता से बचें, स्वास्थ्य खराब रहने की आशंका, क्रय विक्रय में सावधानी रखें, परिश्रम से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, कार्यक्षमता बढ़ाएं।
वृश्चिक : आर्थिक हालात बेहतर, कार्य क्षेत्र में व्यस्तता रहेगी, समाज में मान सम्मान बढ़ेगा, शुभ समाचार मिलेगा, कार्यक्षेत्र में लापरवाही न बरतें, दूसरों के हस्तक्षेप से बचें।
धनु : धन प्राप्ति का योग, भूमि संबंधी क्रय, पुरुषार्थ से पीछे न रहें, आशावादी बनें, संतान सुख मिलेगा, काम बिगड़ने की संभावना रहेगी, विरोधियों से सावधान रहें, वाहन ज्याद तेज न चलाएं।
मकर : आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, मानसिक संतोष, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, दिनचर्या में थोड़ा उतार चढ़ाव, व्यापार अच्छा, समाज में मान प्रतिष्ठा मिलेगी।
कुंभ : व्यापार में मिला जुला प्रभाव, वैचारिक संतोष, क्रोध से बचें, धन संबंधी समस्या दूर होगी, धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी, परिवार में खुशहाली आएगी।
मीन : वाणी पर नियंत्रण रखें, परिवार के सदस्यों का सहयोगात्मक व्यवहार रहेगा, समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जल्द बाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें।
पं.निरंजन पाराशर