635 परिवारों को निशुल्क राशन वितरण
जागरण संवाददाता, पानीपत श्री सनातन धर्म संगठन पानीपत के तत्वावधान में रविवार को प्रेम मंदिर में रा
जागरण संवाददाता, पानीपत
श्री सनातन धर्म संगठन पानीपत के तत्वावधान में रविवार को प्रेम मंदिर में राहत शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 635 जरूरतमंद परिवारों को निशुल्क राशन एवं अन्य सामग्री प्रदान की गई।
नारी कल्याण समिति की पदाधिकारी कंचन सागर भाटिया ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा के तहत हो रहे इस आयोजन में भागीदारी दिखाकर समिति सदस्यों को पुण्य करने जैसा आभास हो रहा है। श्री सनातन धर्म संगठन प्रतिमास सैकड़ों परिवारों को निशुल्क राशन एवं सहायता सामग्री प्रदान कर नेक कार्य कर रहा है। संगठन के उपाध्यक्ष राजेश्वर गर्ग ने कहा कि अति निर्धन, बेसहारा, विधवा, विकलाग, विदुर और असहाय भूखा नहीं रहना चाहिए। सुमन शिगला, कंचन सागर भाटिया, डा. कुंजल प्रतिष्ठा, शशि शर्मा व सरोज आहूजा ने भी विचार रखे। डॉ. महेंद्र कुमार शर्मा ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया।
इस मौके पर अंजना शर्मा, सुनीता लूथरा, सरोज नागपाल, रामनारायण रावल, महेश नारंग, चन्द्रभान वर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, सतीश गुप्ता, जगदीश आहूजा, युधिष्ठिर लाल शर्मा, प्रमोद गुप्ता, तिलक राज मिगलानी व गगन शर्मा मौजूद रहे।