Move to Jagran APP

आयोग के डर से हरकत में आई पुलिस

जागरण संवाददाता, पानीपत : बच्ची से दुष्कर्म के मामले में ढिलाई बरतने की किरकरी झेल चुकी पुलि

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 02:35 AM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 02:35 AM (IST)
आयोग के डर से हरकत में आई पुलिस
आयोग के डर से हरकत में आई पुलिस

जागरण संवाददाता, पानीपत : बच्ची से दुष्कर्म के मामले में ढिलाई बरतने की किरकरी झेल चुकी पुलिस अब हरकत में आ गई है। 11 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के बाद गुप्तांग जलाने का मामला उजागर होने पर हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य पानीपत आए थे। दुष्कर्म के मामले की जांच करने के लिए बृहस्पतिवार को हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन कमलेश पांचाल चांदनी बाग थाना पहुंची थी। दोनों मामलों में पुलिस कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा। इसलिए पुलिस ने शुक्रवार को छेड़छाड़ की तीन शिकायतें मिली। पुलिस ने दोनों के मामले दर्ज करके आरोपी गिरफ्तार कर लिए।

loksabha election banner

युवक ने शादी से एक सप्ताह पहले छात्रा से छेड़छाड़ की

फोटो संख्या-26

- आरोपी के भाई ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी

- उसका भाई सरकारी स्कूल में शिक्षक है

जागरण संवाददाता, पानीपत : शादी से एक सप्ताह पहले आरोपी ने 15 वर्षीय किशोरी ने छेड़छाड़ की और उसके सगे भाई ने जान से मारने की धमकी दी। आरोपी का भाई हरीनगर की राजकीय प्राथमिक पाठशाला में शिक्षक है। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शनिवार को अदालत में पेश किए जाएंगे।

सिद्धार्थ नगर में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी एक निजी स्कूल में नौंवी कक्षा में पढ़ती है। 23 मार्च को परीक्षा देकर वापस घर जा रही थी। रास्ते में आरोपी मुन्ना उसका हाथ पकड़ कर खाली दुकान में ले गया। पीड़िता के पिता बताया कि आरोपी उनके घर के साथ रहता है। वह अक्सर छत पर बैठा रहता था। वह किशोरी को बदनीयत से देखता था। उसने उसके परिजनों से शिकायत की, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आरोपी के भाई राकेश ने जान से मारने की धमकी दी।

महिला थाना एसएचओ कविता ने बताया कि शिकायत मिलते ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिए।

उधर, परिजनों ने आरोप को झूठा बताया है। उन्होंने बताया कि 2 साल पहले पेयजल को लेकर पड़ोसीं से झगड़ा हुआ था। बाद में दोनों का समझौता हो गया था। मुन्ना की शादी 30 मार्च को है। रंजिश के कारण छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाया है। उसका भाई तहसील कैंप में रहता है। वह तो कभी कभार वहां जाता है। निष्पक्ष जांच की जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी।

मानसिक रूप से कमजोर है आरोपी

परिजनों ने बताया कि मुन्ना मानसिक रूप से कमजोर है। एक निजी अस्पताल में उसका इलाज कराया था। इलाज से संबंधित कागज दिखाने के लिए महिला थाना में गए थे। एसएचओ वहां से सिटी थाने में आई गई। यहां आए तो यहां भी किसी ने बात नहीं सुनी।

सात साल की बच्चियों से छेड़छाड़

पानीपत : सात साल की दो लड़कियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। दोनों लड़कियों से एक ही आरोपी ने छेड़छाड़ की। पुलिस ने अलग-अलग मामले दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सैनी कालोनी निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी धर्मजीत उसके मकान में किराये पर रहता है। 23 मार्च को वह सब्जी लेने गई थी। घर पर उसकी सात साल की बेटी थी। आरोपी ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायत दी। वहीं, उसी दिन दूसरी बच्ची ट्यूशन पर जा रही थी। रास्ते में आरोपी बदनीयत ने बच्ची को दुकान में ले गया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी।

शहर थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि दो अलग-अलग शिकायतें मिली थी। दोनों के मामले दर्ज करके आरोपी गिरफ्तार कर लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.