Move to Jagran APP

बेटे ने किया दुष्कर्म, मां ने गुप्तांग जलाया

जागरण संवाददाता, पानीपत : समालखा कस्बे में 11 वर्षीय किशोरी से पहले एक विवाहित युवक ने कि

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Mar 2017 02:12 AM (IST)Updated: Tue, 21 Mar 2017 02:12 AM (IST)
बेटे ने किया दुष्कर्म, मां ने गुप्तांग जलाया
बेटे ने किया दुष्कर्म, मां ने गुप्तांग जलाया

जागरण संवाददाता, पानीपत : समालखा कस्बे में 11 वर्षीय किशोरी से पहले एक विवाहित युवक ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक की मां ने बेटे पर कार्रवाई कराने की बजाय किशोरी के ही गुप्तांग जला दिए। किशोरी को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। महिला एएसआइ योगेश सोमवार को दुष्कर्म करने के आरोपी युवक की पत्नी को साथ लेकर सिविल अस्पताल पहुंची तो किशोरी उसे देखकर डरकर रोने लगी। डॉक्टरों ने किशोरी को मेडिकल कॉलेज खानपुर रेफर कर दिया। वहीं, समालखा डीएसपी दलबीर सिंह ने किशोरी से दुष्कर्म से इन्कार किया है। उन्होंने बताया कि गुप्तांग जलाने के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

loksabha election banner

बीते रविवार को 11 वर्षीय किशोरी समालखा के पुराना बस अड्डा पर लावारिस हालत में मिली थी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने किशोरी से उसके माता-पिता के बारे में पूछा लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने उसे जाटल रोड स्थित बाल अनाथालय में भिजवा दिया। अनाथालय में किशोरी ने अन्य बच्चों को आपबीती बताई। प्रधान अमरजीत नरवाल का कहना है कि किशोरी ने बच्चों को बताया वह मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले की रहने वाली है। उसके माता-पिता समालखा की हनुमान कालोनी में किराये पर रहते थे। सर्दियों में उसे मकान मालकिन के पास छोड़ कर चले गए। कुछ दिन पहले मकान मालकिन के बेटे ने उससे दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत आरोपी की मां कमला से की तो उसने कोयले से उसके गुप्तांग जला दिए। डर के कारण वह घर से भाग गई।

अनाथालय की काउंसलर अनिता कश्यप और चाइल्ड हेल्प लाइन की को-आर्डिनेटर सुनीता किशोरी को लेकर सिविल अस्पताल पहुंची। कुछ देर बाद एएसआइ योगेश आरोपी युवक की पत्‍‌नी को लेकर सिविल अस्पताल आ गई।। एएसआइ महिला को डॉक्टर के कमरे में ले गई। महिला को देखकर किशोरी डर गई। उसने महिला ने बात करने से इन्कार कर दिया। डॉ. लिपिका और डॉ. शिवांजली ने बताया किशोरी का गुप्तांग जला हुआ है। किशोरी घबराई हुई है। बेहोश करके मेडिकल होगा, इसलिए मेडिकल कॉलेज खानपुर रेफर कर दिया गया। मेडिकल के बाद दुष्कर्म करने का पता चल सकेगा।

गुप्तांग जलाने के आरोप में महिला गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, समालखा : किशोरी के गुप्तांग को गर्म लोहे से जलाने के आरोप में पुलिस ने 60 वर्षीय कमला निवासी हनुमान कालोनी समालखा को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को किशोरी का मेडिकल पानीपत सिविल अस्पताल में होगा। डीएसपी दलबीर सिंह ने चौकी में पत्रकार वार्ता में बताया कि उस कालोनी में कमला का मकान है। मध्यप्रदेश के ग्वालियर के पति-पत्नी उसके मकान में किराये के कमरे में रहते थे। करीब पांच माह पहले किशोरी की मां किसी के साथ शादी कर चली गई। कुछ दिन बाद पिता ने दूसरी महिला शादी की और वहां से चला गया। दोनों ने उसे यहीं छोड़ दिया। वह कमला के पास ही रहने लगी। कमला ने कुछ दिन पहले किशोरी को अपने किसी परिजन के साथ आपत्तिजनक हालत में देखी तो उसका गुप्तांग जला दिया। उन्होंने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट और कमला से गहन पूछताछ के बाद मामले की असलियत सामने आएगी। किसी ओर की संलिप्तता होने पर उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.