सकारात्मक सोच से बनते हैं कार्य : कंवर साहेब
जागरण संवाददाता, पानीपत : विचार सकारात्मक हैं तो कुदरत भी काम बनाती है। प्रकृति का नियम ह
जागरण संवाददाता, पानीपत :
विचार सकारात्मक हैं तो कुदरत भी काम बनाती है। प्रकृति का नियम है जैसा बीज डालोगे, वैसी ही फसल मिलेगी। लालच मोह के कारण पदाथरें का संग्रह होता है। पदार्थो का संग्रह अहंकार उत्पन्न करता है।
गोहाना रोड स्थित राधास्वामी आश्रम में रविवार को प्रवचन करते हुए यह बात संत सतगुरु कंवर साहेब महाराज ने रविवार को गोहाना रोड स्थित राधास्वामी आश्रम में कही।
उन्होंने कहा कि मन, वचन, कर्म से सुधर जाओ। मन से किसी का बुरा मत सोचो। वचन किसी को बुरा मत कहो। कर्म से किसी का बुरा मत करो। परमात्मा के भजन की घड़ी को मत गंवाओ। संगत की सेवा करो। प्रभु के नाम का जाप करो। कंवर साहेब ने कहा कलियुग सबसे श्रेष्ठ युग है। इस युग में भक्ति की जटिलताओं को संतों ने समाप्त कर दिया है। कलियुग में नाम को ही जीव कल्याण का साधन बताया गया। गृहस्थ में रहते हुए भी हम अपना कल्याण कर सकते हैं। उन्होंने एक राजा की कहानी सुनाई। सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय का सिद्धात बताया। कन्याओं को मारने वालों को बड़ा पापी और मानवता का हत्यारा बताया। पौधे लगाकर पर्यावरण हरा भरा रखने की सीख दी।
कंवर साहेब ने संगत को चेताते हुए कहा कि बाना रोज बदलते हो, पर बाण भी बदलो। गुरु से नाम लेकर उसका भजन अभ्यास भी करो, जिससे आपके व्यवहार में बदलाव आए। जरूरतमंदों की सेवा करो। गुरु को कभी मत भूलो। सत्संग का जहां अवसर मिले, जरूर करो। सत्संग बाहरी भी करो, आंतरिक भी। इससे मन की सफाई हो जाएगी। मन रूपी दर्पण को मांजने से परमात्मा का दर्शन होता है।
100 यूनिट रक्त किया दान : राधास्वामी आश्रम में सत्संग के अवसर पर रक्तदान शिविर भी लगाया गया। शिविर में 100 सेवादारों ने रक्तदान किया। युवाओं को नशे से दूर रहने, पर्यावरण व जल संरक्षण का संकल्प करवाया।