Move to Jagran APP

रिलेशनशिप में रह रहे प्रॉपर्टी डीलर की गोली लगने से मौत, महिला बोलीं- मजाक कर रहे थे

यमुनानगर में 48 वर्षीय प्रापर्टी डीलर संदीप गुलाटी की लाइसेंसी रिवॉल्वर से संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। उस समय उनकी महिला दोस्त भी साथ थी।

By Manoj KumarEdited By: Published: Sun, 05 Apr 2020 10:50 AM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2020 10:50 AM (IST)
रिलेशनशिप में रह रहे प्रॉपर्टी डीलर की गोली लगने से मौत, महिला बोलीं- मजाक कर रहे थे
रिलेशनशिप में रह रहे प्रॉपर्टी डीलर की गोली लगने से मौत, महिला बोलीं- मजाक कर रहे थे

यमुनानगर, जेएनएन। यमुनानगर में एक ही अलग ही तरह का मामला सामने आया है।  ग्रीन पार्क कॉलोनी में 48 वर्षीय प्रापर्टी डीलर संदीप गुलाटी की लाइसेंसी रिवॉल्वर से संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना रात करीब दो बजे की है। उस समय उनकी महिला दोस्त भी साथ थी। दूसरे कमरे में उनका 22 साल का बेटा सार्थक व 18 साल की बेटी समर्पिता भी थी। गोली चलने की आवाज सुनकर वह भी कमरे में पहुंचे। गोली लगने से घायल संदीप को लेकर स्वजन अस्पताल में पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

loksabha election banner

पुलिस के मुताबिक, मृतक की दोस्त महिला ने बताया कि वह संदीप के साथ दो साल से रिलेशन में रह रही थी। रात करीब दो बजे वह संदीप के साथ थी। तबीयत खराब होने की वजह से वह जागी हुई थी। इसी दौरान संदीप लाइसेंसी रिवाल्वर की चकरी घुमाकर उसके साथ मजाक करने लगा और नाली को अपने सिर पर रखा।

इतने में ट्रिगर दब गया। गोली चली और वह बेड पर गिर पड़े। वह चिल्ला पड़ीं। दूसरे कमरे से दोनों बच्चे भी आ गए। वह घायल अवस्था में लेकर संदीप को लेकर अस्पताल में पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत बता दिया।

रामपुरा चौकी इंचार्ज मेहर चंद ने बताया कि मृतक के बेटे सार्थक के बयान पर आत्महत्या की कार्रवाई की गई है।

बेटे ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। वह इसे आत्महत्या बता रहा है। बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बिसरा जांच के लिए भेजा गया है। मामले को संदेह की नजर से देखते हुए पुलिस अपने आधार पर भी मामले की जांच कर रही है।आखिर इस तरह से गोली कैसे चल गई। बेटे के बयान को माने तो अगर उसके पिता ने आत्‍महत्‍या की है तो फिर लिव इन में रह रही महिला ये क्‍यों कह रही है कि वे मजाक में बंदूक को अपने सिर पर रख रहे थे। ऐसे में मामला असंमजंस भरा हुआ है।

12 साल पहले हो गया था तलाक, पिता के साथ ही रह रहे बेटा बेटी, मौत पर चुप्पी

यमुनानगर : ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी प्रोपर्टी डीलर संदीप गुलाटी की मौत पर उसके बेटा व बेटी चुप हैं। जिस महिला के साथ वह रिलेशनशिप में रह रहे थे, वह भी दोनों बच्चों के साथ पोस्टमार्टम हाउस में आई, लेकिन शव देखकर वह निकल गए। बेटे सार्थक व बेटी समर्पिता ने इतना ही कहा कि उन्हें कोई इंटरेस्ट नहीं है। किसी से कोई बात नहीं करनी। पांच से दस मिनट पोस्टमार्टम हाउस पर रुकने के बाद वह चले गए। हालांकि संदीप के जानकार दोस्त जरूर पहुंचे। उनका कहना है कि संदीप की मौत का रहस्य उनके बेटे, बेटी या फिर उनकी महिला दोस्त को पता है। वहीं पोस्टमार्टम करने वाले पैनल के डॉक्टर का कहना है कि गोली कान के पास लगी है और ब्रेन में फंस गई है।

2008 में पत्नी से हो गया था तलाक:

पुलिस के मुताबिक संदीप की मधु से शादी हुई थी। इस शादी से बेटा व बेटी है। शुरुआत में सब कुछ ठीक चलता रहा, बाद में उनके बीच विवाद रहने लगा। वर्ष 2008 में विवाद काफी बढ़ गया। इस पर संदीप के खिलाफ मधु ने शिकायत भी दी थी। बाद में उनका तलाक हो गया। तब से मधु अलग ही रह रही थी। बेटा सार्थक व बेटी समर्पिता दोनों बेंगलूर में रहते हैं। सार्थक वहीं पर किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है जबकि समर्पिता वहीं पर पढ़ रही है। अभी कुछ दिन पहले ही वह यहां पर रहने के लिए आए थे।

घर पर कोई नहीं :

पूरी कॉलोनी में उनकी मौत की चर्चा है, लेकिन कोई भी उनके घर तक नहीं पहुंचा। दोपहर को केवल एक युवक पुनीत मिला। पुनीत ने बताया कि सुबह उन्हें एक जानकार का फोन आया था। इसके बाद ही वह यहां पर पहुंचे। अभी उन्हें भी सिर्फ यही पता लगा है कि लाइसेंसी रिवाल्वर से मजाक में गोली चल गई जिससे उनकी मौत हुई है। वहीं संदीप की मौत का पता लगने पर मधु भी घर आई थी, लेकिन थोड़ी ही देर बाद वापस लौट आई।

जिस महिला के साथ रह रहा, वह भी तलाकशुदा :

जो महिला संदीप के साथ रह रही थी, वह भी तलाकशुदा है। उसकी शादी पंजाब के लुधियाना में हुई थी। दो साल पहले उसका तलाक हो गया था। इसके बाद से ही वह संदीप के साथ रहती थी। यह भी बताया जा रहा है कि कुछ ही समय पहले उसने यहां कॉलोनी में मकान खरीदा था। वह रिवाल्वर अक्सर अपने साथ रखता था। उसके पास लाइसेंस पर दो हथियार थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.