Move to Jagran APP

तीन घंटे शाह का इंतजार, सिर्फ ढाई मिनट हुआ दीदार

फोटो 3 से 8 तक नेताओं की मुराद हुई पूरी, कार्यकर्ता रहे निराश टोल प्लाजा पर ढाई ि

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Mar 2017 03:00 AM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2017 03:00 AM (IST)
तीन घंटे शाह का इंतजार, सिर्फ ढाई मिनट हुआ दीदार

फोटो 3 से 8 तक

loksabha election banner

नेताओं की मुराद हुई पूरी, कार्यकर्ता रहे निराश

टोल प्लाजा पर ढाई मिनट रुके शाह

काफिले के पीछे दौड़े कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, पानीपत

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड़, गोवा और मणिपुर में भाजपा की सरकार बनने के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की एंट्री रविवार को हरियाणा में हुई। शहरी व ग्रामीण विधायक समेत चुनिंदा ही शाह का स्वागत कर सके, इतने में ही उनका काफिला कुरुक्षेत्र की ओर प्रस्थान कर गया। नतीजा, तीन घंटे इंतजार करने के बाद कार्यकर्ता मात्र ढाई मिनट ही अपने नेता का दीदार कर सके।

दरअसल, चार राज्यों में भाजपा की सरकार बनने के बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इसकी एक झलक रविवार को टोल प्लाजा पर भी दिखाई दी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के स्वागत में पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ता सुबह 8 बजे से ही हाथों में माला लेकर टोल प्लाजा पहुंचने शुरु हो गए थे। कार्यकर्ताओं को शाह के आगमन का समय 9 बजे बताया गया था। पुलिस ने रस्सा और डंडे के सहारे दो लाइनों में पार्टी कार्यकर्ताओं को खड़ा कर दिया। शहर विधायक रोहिता रेवड़ी, सुरेंद्र रेवड़ी, हरियाणा खादी बोर्ड के चेयरमैन संजय भाटिया, ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा, जिलाध्यक्ष प्रमोद विज, अजय नारंग व विपिन चुघ आदि लाइन पार कर वहां पहुंच गए, जहां शाह का काफिला रुकना था। करीब 11:20 पर शाह का काफिला टोल प्लाजा पहुंचा। उन्होंने गाड़ी से उतरकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए, मिलने से गुरेज किया। लाइन पार करने वाले नेता ही उनका स्वागत कर सके।

मात्र ढाई मिनट रुकने के बाद शाह कुरुक्षेत्र की ओर रवाना हो गए। निराश कार्यकर्ता कुछ दूरी तक काफिले के पीछे भी दौडे़ और कार के ऊपर फूल-मालाएं फेंकी।

ये भी पहुंचे स्वागत करने :

मेघराज गुप्ता, सुप्रिया रत्‍‌न, सोनिया गाबा, दीपक सलूजा, हरीश, दुष्यंत भट्ट, देवीदत्त, राममेहर मलिक, हरपाल, सुनील, अनिल मदान, भूपेंद्र सिंह, बेला भाटिया, कमलेश मदान, निशा बंसल, निशा, संजीव दहिया, राजू पाहवा, सुमित्रा व अमिता कपूर आदि।

तलवार लेकर पहुंचे कार्यकर्ता :

यूं तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को अधिक खतरा मानते हुए गृह मंत्रालय ने उन्हें जेड सुरक्षा प्रदान की हुई है। रविवार को अमित शाह टोल प्लाजा पहुंचे तो दो युवक अपने हाथों में तीन तलवार लिए हुए थे। हालांकि, पार्टी कार्यकर्ता तीनों तलवार शाह को भेंट करने के लिए लाए थे।

फोर्स भी दिखी लाचार :

अमित शाह के आगमन पर सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए डीएसपी आत्माराम, डीएसपी जगदीप दुहन व डीएसपी विद्यावती मय पुलिस बल मशक्कत करते दिखे। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान भी सुरक्षा में लगे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह और धक्का-मुक्की के कारण फोर्स भी बेबस दिखी।

सहगल की पुलिसकर्मी से कहासुनी :

विवादों में रहे भाजपा कार्यकर्ता विजय सहगल भी शाह के स्वागत में कतार में खड़ा था। वह सुरक्षा घेरा तोड़ने का प्रयास कर रहा था, तभी एक पुलिसकर्मी ने उसे रोक दिया। इस बात को लेकर दोनों में जमकर कहासुनी हुई।

पानी की बोतलें सड़क पर फेंकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रियों-विधायकों को स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत का पाठ पढ़ा रहे हैं। उप्र. सरकार के मंत्री भी अपने कार्यालयों में खुद झाडू लगाते हुए दिख रहे हैं। उधर, शाह के स्वागत में टोल प्लाजा पर जमा भाजपा कार्यकर्ता पानी पीकर खाली बोतलें जीटी रोड़ पर फेंकते रहे।

टोल की तीन कतार बंद :

सुबह करीब साढ़े नौ बजे से ही टोल प्लाजा की तीन कतारें शाह आगमन हेतु खाली करा दी गई। दो पहिया समेत किसी भी वाहन को इन कतारों से गुजरने नहीं दिया गया। शाह के गुजरने के आधा घंटा बाद इन कतारों को दूसरे वाहनों के लिए खोला गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.