Move to Jagran APP

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सलूजा के भतीजों को गोली मारी

जागरण संवाददाता, पानीपत : भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक से एक दिन पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र

By Edited By: Published: Sat, 14 Jan 2017 02:17 AM (IST)Updated: Sat, 14 Jan 2017 02:17 AM (IST)
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सलूजा के भतीजों को गोली मारी
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सलूजा के भतीजों को गोली मारी

जागरण संवाददाता, पानीपत : भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक से एक दिन पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सलूजा के भतीजे दर्शित सलूजा और पराग सलूजा को हमलावरों ने गोली मार कर सलामी दी है। दोनों सुखदेव नगर में बर्गर लेने गए थे। हालत गंभीर होने के कारण शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराए गए। सूचना मिलने के बाद डीएसपी हेडक्वार्टर जगदीप दूहन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हमलावरों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

loksabha election banner

विराट नगर निवासी दर्शित सलूजा (22) और उसका भाई पराग सलूजा शुक्रवार रात 10:30 बजे सुखदेव नगर रोड पर बर्गर लेने गए थे। उसी दौरान एक गाड़ी में तीन हमलावर आए। हमलावर दोनों भाईयों से कहासुनी करने लगे। हमलावरों ने कहा कि तुमको हीरो बनाते हैं। यह कहते ही गोली चला दी। दोनों की टागों पर गोली लगी। गोली की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने दोनों को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। दर्शित की टांग में एक गोली धंसी हुई है, जबकि प्रयाग की टांग को छूकर निकल गई। डॉक्टर दर्शित की टांग की जांच कर रहे थे। ऑपरेशन करके गोली निकाली जाएगी।

भतीजों की गोली लगने की सूचना मिलने के बाद भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सलूजा अस्पताल में पहुंचे। सलूजा ने बताया कि उनके भाई पंकज सलूजा की किसी से कोई रंजिश नहीं है। उसके भतीजों को किसने और क्यों गोली मारी इसका पता नहीं चल सका।

सीसीटीवी फुटेज खंगाली

गोली मारने की सूचना मिलने के बाद डीएसपी दूहन मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी ली। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस मध्य रात्रि तक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली रही थी। ताकि हमलावरों का पता लगाया जा सके।

बलराज, 13 जनवरी 2017-----


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.