भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 15 से
जागरण संवाददाता, पानीपत : भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 15-16 जनवरी को आर्य पीजी कॉले
जागरण संवाददाता, पानीपत : भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 15-16 जनवरी को आर्य पीजी कॉलेज में आयोजित की जाएगी। कॉलेज में बनाए गए दीनदयाल उपाध्याय परिसर में तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रदेश भर से पार्टी के 340 पदाधिकारी बैठक में भाग लेंगे।
आर्य पीजी कॉलेज परिसर में बृहस्पतिवार को सुबह 9 बजे से रजिस्ट्रेशन कमेटी की बैठक शुरू हुई। दोपहर 1:30 बजे तक तैयारियों को लेकर बैठक चलती रही। जिलाध्यक्ष प्रमोद विज ने कहा कि प्रदेश स्तर के पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल मंत्री, विधायक, जिलाध्यक्ष व महामंत्री शामिल होंगे। प्रांत के नियमानुसार पानीपत में भाजपा कार्यकारिणी की बैठक होगी। तीन माह बाद होने वाली यह बैठक गुड़गांव व हिसार में हो चुकी है।
कमेटी में ये पदाधिकारी शामिल
प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को लेकर अलग अलग कमेटी गठित की गई है। डॉ. अर्चना गुप्ता को रिसेप्शन, लोकेश नांगरु को टेंट, डॉ. सुरेंद्र टूटेजा को एक्जिविशन, रविंद भाटिया व अशोक छाबड़ा को आवास, सुनील सोनी व विरेंद्र तनेजा को खानपान, डॉ. डीके अरोड़ा व वीके भाटिया को मेडिकल, संजीव दहिया व दिवाकर मेहता को साज सज्जा, राजू पाहवा को पार्किंग व सफाई तथा संजय भाटिया व देवेंद्र दत्ता को दीनदयाल उपाध्याय परिसर में व्यवस्था की देखभाल करने का जिम्मा सौंपा गया है।
फोटो नंबर 10 ए
प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यकर्ता अतिथियों का पानीपत में गर्मजोशी से स्वागत करेंगे।
देवेंद्र दत्ता
जिला महामंत्री