सीडब्ल्यूसी ने ली बालिका की सुध
जागरण संवाददाता, पानीपत बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य एडवोकेट अजित दहिया व जुवेनाइ
By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Mar 2017 03:01 AM (IST)Updated: Tue, 28 Mar 2017 03:01 AM (IST)
जागरण संवाददाता, पानीपत
बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य एडवोकेट अजित दहिया व जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सदस्य एडवोकेट सुलतान सिंह खर्ब ने सोमवार को गांव सौंधापुर स्थित बाल अनाथालय का निरीक्षण किया।
दोनों सदस्यों ने अनाथालय में रह रही दुष्कर्म पीड़िता बालिका की सेहत का हालचाल भी पूछा। बता दें कि 11 वर्षीय किशोरी से समालखा की हनुमान कॉलोनी में सुनील नामक युवक ने कई बाद दुष्कर्म किया था। इतना ही नहीं, आरोपी की मां कमला ने किशोरी के गुप्तांग को जला दिया था।
एडवोकेट दहिया ने बताया कि किशोरी की सेहत में सुधार हो रहा है। अनाथालय की व्यवस्था भी ठीक मिली है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें