Move to Jagran APP

जिला कार्यकारिणी की बैठक में निकाले गए मंडल कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, पानीपत : मॉडल टाउन के कमालिया भवन में बुलाई गई जिला कार्यकारिणी की बैठ

By Edited By: Published: Tue, 24 Jan 2017 01:55 AM (IST)Updated: Tue, 24 Jan 2017 01:55 AM (IST)
जिला कार्यकारिणी की बैठक में निकाले गए मंडल कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, पानीपत : मॉडल टाउन के कमालिया भवन में बुलाई गई जिला कार्यकारिणी की बैठक में कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आई। बैठक शुरू होते ही जिलाध्यक्ष ने आमंत्रित सदस्यों के अतिरिक्त जो भी कार्यकर्ता थे, उन्हें बाहर चले जाने को कहा। मंडल से आए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर उबाल आ गया। शोर शराबा कर हॉल से बाहर निकल गए। कुछ कार्यकर्ताओं को मना लिया गया। लेकिन कुछ नहीं माने। भोजनावकाश के बाद भी धूप में बैठे रहे। नाराज कार्यकर्ताओं ने एकांत में दबी जुबान से जिला प्रभारी से शिकायतें भी की। वहीं, बैठक में तीनों भाजपा के विधायक नहीं पहुंचे। सभी के अपने-अपने कारण थे।

loksabha election banner

प्रांतीय कार्यकारिणी की 15-16 जनवरी को बैठक होने के बाद जिला स्तर की बैठक बुलाई गई। सुबह 10:30 बजे से बैठक निर्धारित थी। बमुश्किल सौ कार्यकर्ता ही उस समय तक पहुंचे थे। महिला मोर्चा से 18 कार्यकर्ता उपस्थित थे। पानीपत की प्रभारी कविता चौधरी ने दोपहर 12 बजे दीप प्रज्वलित कर बैठक की शुरुआत की। बैठक शुरू होने के 15 मिनट के बाद जिलाध्यक्ष प्रमोद विज ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो जिला कार्यकारिणी के सदस्य हैं उन्हें छोड़ कर बाकी बाहर चले जाएं। दशकों से पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं को ये बातें चुभ गई। दोपहर 12:25 बजे शोर शराबा करते हुए हॉल से बाहर आ गए। शहरी मंडल के कुछ कार्यकर्ता इन्हें मनाने के लिए बाहर आए। लेकिन पार्टी का कोई वरिष्ठ पदाधिकारी मनाने नहीं आया। 15-20 मिनट तक माहौल गरम रहा। ग्रामीण कार्यकर्ता पूरी भड़ास निकालने लगें।

म ं भी कार्यकारिणी में

किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ये तो ग्रामीण कार्यकर्ताओं से भेदभाव किया जा रहा है। पार्टी के पदाधिकारी उनकी सुनने को तैयार नहीं है।

हमारी सुनता कौन है

नोहरा से आए थर्मल मंडल के कार्यकर्ता भगवान दास मोर ने गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि हमारी सुनता कौन है। आइडी स्वामी के समय से बूथ स्तर पर भाजपा का वोट बनाते रहे। लेकिन सत्ता में आने के बाद भी कोई सुनने को तैयार नहीं है।

नाराजगी इन बातों पर

1.एक वरिष्ठ कार्यकर्ता ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष का पीए क्या लगता है। वो भी हम पर डांट मार रहा है। इस तरह के हालात में बलि का बकरा बनना पड़ेगा। गांव व शहर में पूरी तरह से भेदभाव बरता जा रहा है।

2.कार्यकारिणी की बैठक में मंडल के पदाधिकारियों को जगह नहीं मिली, शहरी क्षेत्र का कब्जा रहा।

3.महासंपर्क अभियान में 2600 सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं की पार्टी में पूछ नहीं हो रही है।

4.प्रदेश किसान मोर्चा के सदस्य रोशन छोक्कर ने कहा कि कार्यकर्ताओं के काम नहीं हो रहे। आगे क्या होगा ये कौन देखता है।

5.अनवर ने जिला प्रभारी से शिकायत की कि उनके मंडल में कोई कार्यकारिणी में नहीं है। बूथ स्तर पर स्वयं जाकर देख लें। बस कागजों में नाम चल रहा है।

राजनीतिक प्रस्ताव जो पेश किए

प्रदेश कार्यकारिणी के सचिव सत्यवान शेरा ने दोपहर 12.38 बजे इन बिंदुओं पर आधारित राजनीति प्रस्ताव पेश किए।

-सीएम विंडो का विस्तार ब्लॉक स्तर पर होगा।

-ई दिशा व ई संपर्क केंद्र प्रत्येक गांव में।

-जिला कारागार में गोशाला की सुविधाएं दी जाएंगी।

-31 मार्च तक हरियाणा से केरोसिन खत्म हो जाएगा, पानीपत पहले स्थान पर है।

-जगमग योजना के तहत 24 घंटे बिजली मिलेगी।

-जिला पंचायत व ब्लॉक समिति को विकास कार्यो का अधिकार मिलेगा।

-थर्मल सोलर प्लांट की तरह सौर ऊर्जा को बढ़ावा।

-कैशलेस को बढ़ावा दें, भीम एप डाउनलोड कर लोगों का बताएं।

प्रस्ताव में ये एतराज

रामनिवास ने प्रस्ताव पर एतराज जताते हुए कहा कि कृषि के बारे में कुछ नहीं कहा गया। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भी फसल बीमा को लेकर शिकायत की थी। प्रदेश महामंत्री व उपाध्यक्ष इस बैठक में हैं। बैंक से जिस किसान ने बीमे करवाए उसके पैसे कट रहे हैं। 30-35 फीसद किसान ऐसे हैं जिन्हें खेत से एक दाना भी नसीब नहीं हुआ। उनके पैसे कट गए। बीमा का कोई फायदा नहीं हो रहा। शुगर मिल का काम भी निशानदेही के बाद बंद है।

य सुझाव नहीं है

प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया ने कहा कि ये राजनीतिक प्रस्ताव का सुझाव नहीं है। ओपन सेशन का है। जिलाध्यक्ष प्रमोद विज ने कार्यकर्ताओं से कहा कुछ सुझाव देना है तो एक मिनट में दे दें।

प र्व जिलाध्यक्ष ने किया अनुमोदन

प र्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सलूजा ने प्रस्ताव का अनुमोदन करते हुए कहा कि पोस्ट ग्रेजुएट को व बीए पास युवकों को 100-100 घंटे रोजगार मिलेंगे। पोस्ट ग्रेजुएट की 5200 की सूची तैयार हो चुकी है। नोटबंदी से सरकार को फायदा हुआ है।

भारतमाता के लगाते रहे जयकारे

हॉल में जैसे ही शोरगुल होने लगता पदाधिकारी भारत माता के जयकारे लगा कर कार्यकर्ताओं का ध्यान वक्ता पर केंद्रित कर देते थे। हॉल में पार्टी के पदाधिकारी ने प्रशासनिक अधिकारियों की कमियों पर चर्चा शुरू कर दी। शिकायत करने पर भी अधिकारी उस समस्या का समाधान नहीं कराते हैं।

कई कार्यकर्ता आए देरी से

जिला कार्यकारिणी की बैठक में कई कार्यकर्ता देरी से मीटिंग स्थल पर पहुंचे। दोपहर 1:20 तक 200 तक कार्यकर्ता आए। जिला सचिव राजवंती ने बताया कि घरेलू कारणों से यहां आने में देर हो गई।

वोट मांगण जाओगे तो जूत लागेंगे

भोजनावकाश से चंद मिनट पहले मंडल के एक बुजुर्ग कार्यकर्ता बाहर आए। जो बैठक छोड़ कर बाहर में खड़े थे उनसे मुलाकात हुई। बुजुर्ग ने कहा कि इब कै वोट मांगण जाओगे तो गाम में जूत मारैंगे।

दिनेश पुजारा भी आए

कमालिया भवन परिसर में दोपहर 1:30 बजे वरिष्ठ कार्यकर्ता दिनेश पुजारा भी पहुंचे। प्रदेश महामंत्री से उनका राम राम हुआ। अन्य कार्यकर्ताओं से मिले जुले। जिलाध्यक्ष प्रमोद विज से भी हाथ मिलाया। दूसरे कार्यकर्ता ये सब गौर से देखते रहें।

वर्जन :

जिलाध्यक्ष ने कार्यकारिणी बैठक को लेकर आमंत्रण पत्र भेजा था। अस्वस्थ होने से कार्यकारिणी की बैठक में नहीं जा सकी।

रोहिता रेवड़ी, विधायक, शहरी क्षेत्र, पानीपत

जिलाध्यक्ष से सीधी बातचीत :

प्रश्न : जिला कार्यकारिणी की बैठक में क्या सब हुआ?

उत्तर : जो एजेंडे बनाए गए थे उस पर चर्चा हुई। पहले दो घंटे में जिला स्तर की बैठक निपटा दी जाती थी। पहली बार ऐसा हुआ कि दो सत्रों में बैठक आयोजित की गई। अगली बार तो सुबह से रात तक बैठक होगी।

प्रश्न : कितने प्रस्ताव पास हुए, कितने का अनुमोदन किया गया?

उत्तर : राजनीतिक प्रस्ताव पेश किए गए। जो सुझाव आए हैं उसे हम आगे रख देंगे।

प्रश्न : द्वितीय सत्र में किन बातों पर चर्चा हुई।

उत्तर : अगले तीन माह में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। खासकर 5 फरवरी को पानीपत में होने वाली राज्य स्तरीय समारोह को सफल बनाने को लेकर।

प्रश्न : ओपन सेशन कैसा रहा?

उत्तर : कार्यकर्ताओं ने विचार रखे। हमने उनकी बातें सुनीं। इन बातों में दम होता है। पार्टी को इसका फायदा होगा।

प्रश्न : मंडल के 15-20 कार्यकर्ता नाराज होकर बाहर क्यों आ गए?

उत्तर : जिला कार्यकारिणी की बैठक में आमंत्रित लोग होते हैं। पार्टी हाइकमान से निर्देश मिला था कि केवल कार्यकारिणी सदस्य ही बैठेंगे। मुझे लगा कि कुछ बाहरी बैठे हुए हैं जिन्हें आमंत्रित नहीं किया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.