मकान मालकिन की प्रताड़ना से किशोरी ने छोड़ दी थी पढ़ाई
-तीसरी कक्षा में तीन दिन पढ़ी किशोरी जागरण संवाददाता, पानीपत: समालखा की हनुमान कॉलोनी के सुन
-तीसरी कक्षा में तीन दिन पढ़ी किशोरी
जागरण संवाददाता, पानीपत: समालखा की हनुमान कॉलोनी के सुनील की पत्नी ने किशोरी का पावटी गांव के राजकीय प्राइमरी स्कूल में दाखिल कराया था। किशोरी यहां पर तीन पढ़ी। इसके बाद उस पर हुए अत्याचार की वजह से वह स्कूल नहीं जा पाई। दुष्कर्म का आरोप सुनील पर है, जो अब न्यायिक हिरासत में है। महिला थाना प्रभारी कविता ने बताया कि स्कूल से किशोरी की आयु का पता लगा लिया गया है। अब किशोरी की मां व सौतेले पिता की तलाश में विभिन्न जगहों पर छापामारी की जा रही है। किशोरी का शोषण हुआ और इसी वजह से उसका पढ़ाई में भी मन नहीं लगा और स्कूल जाना छोड़ दिया था। गौरतलब है कि हनुमान कॉलोनी की कमला ने किशोरी के गुप्तांग को चिमटे से दाग दिया था। जबकि उसके बेटे ने किशोरी केसाथ दुष्कर्म किया था।
सामाजिक जांच के आदेश
जिला बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन सुमन सूद ने दुष्कर्म पीड़ित किशोरी के मामले की सामाजिक जांच के आदेश जिला बाल संरक्षण अधिकारी को दे दिए हैं। जांच के दौरान पता लगाया जाएगा कि किशोरी कितने दिन से कमला के मकान में थी। बच्ची के माता-पिता कहां हैं। बच्ची का भविष्य उसके माता-पिता के पास सुरक्षित रहेगा या फिर कहीं और। इसकी रिपोर्ट दस दिन के भीतर देनी है। पीडि़त किशोरी बाल अनाथालय में है।