देवी मंदिर में सप्तसती महायज्ञ शुरू
जागरण संवाददाता, पानीपत : शनिवार को पहले गुप्त नवरात्र पर देवी मंदिर में सप्तसती महायज्ञ शुरू हुआ
जागरण संवाददाता, पानीपत :
शनिवार को पहले गुप्त नवरात्र पर देवी मंदिर में सप्तसती महायज्ञ शुरू हुआ। सुबह नौ बजे देवी मंदिर की यज्ञशाला में साध्वी पूर्वी साक्षी महाराज द्वारा सप्तसती महायज्ञ का शुभ आरंभ किया गया। महायज्ञ में साक्षी महाराज के अनुयायी भी शामिल हुए।
हरिश गुप्ता ने बताया कि देवी मां का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए यह महायज्ञ शुरू किया गया है। एक सप्ताह तक यह महायज्ञ होगा। महायज्ञ के पहले दिन सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के जिला प्रधान धर्म पाल चोपड़ा ने मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। महायज्ञ में मुख्य रूप से सुरेश जैन, रोहित ग्रोवर, हरीश गुप्ता, रॉबिन, सुनील गाबा ने भाग लिया। तीन घंटे तक चले महायज्ञ में पंडित ने पूजा अर्चना करवाकर हवन यज्ञ किया। हवन यज्ञ में शामिल लोगों ने आहूतियां डाली।