बंद फैक्ट्री में लगी आग, कच्चा माल जला
जागरण संवाददाता, पानीपत : सेक्टर 29, फेस 2 की एक फैक्ट्री में रविवार दोपहर को आग लग गई। आ
जागरण संवाददाता, पानीपत : सेक्टर 29, फेस 2 की एक फैक्ट्री में रविवार दोपहर को आग लग गई। आग गेट से सुलगती हुई मशीनों तक पहुंच गई। सूचना मिलने के बाद तीन फायर ब्रिगेड ने 2 घंटे में आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कच्चा-तैयार माल जल गया। बिल्डिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई। जांच के बाद नुकसान का पता चल सकेगा।
मॉडल टाउन निवासी हरीश कुमार ने सेक्टर 29 फेस 2 में हरीश टेक्सटाइल के नाम से फैक्ट्री लगा रखी है। फैक्ट्री में नंदा रोल (गद्दे एवं सीट कवर का कच्चा माल) बनते हैं। रविवार को फैक्ट्री बंद थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग गेट से सुलगती हुई फैक्ट्री के अंदर चली गई। कुछ ही देर में मशीनों तक पहुंच गई। कुछ ही देर में आसपास के एरिया को अपनी चपेट में ले लिया। धुएं को देखकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फैक्ट्री मालिक ने बताया कि फैक्ट्री बंद थी। आग लगने के कारणों का पता चल सका।
बीड़ी-सिगरेट से लगी होगी आग
फैक्ट्री का मेन गेट सड़क पर है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग गेट से सुलगती हुई फैक्ट्री में गई है। फैक्ट्री बंद होने के कारण शार्ट सर्किट की आशंका कम है। माना जा रहा है कि किसी राहगीर ने सुलगती बीड़ी-सिगरेट फेंक दी होगी। उससे आग लग गई होगी, फिर भी जांच के बाद वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।