शिक्षा मिलता है मुश्किल से लड़ने का हौसला : स्वाति
जागरण संवाददाता, पानीपत : राह एक पहल संस्था के सदस्यों ने शनिवार को भारत नगर स्थित चेतना स्
जागरण संवाददाता, पानीपत : राह एक पहल संस्था के सदस्यों ने शनिवार को भारत नगर स्थित चेतना स्कूल के बच्चों और विद्यालय में पढ़ने वाली कामकाजी महिलाओं को कंबल, जूते, कमीजें वितरित की। संस्था की अध्यक्ष स्वाति गर्ग ने कहा कि पढ़ने लिखने से हर मुश्किल का सामना करने का हौसला मिलता है। जिस समाज के बच्चे और महिलाएं पढ़ी लिखी हों, उस समाज को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप पढ़ने लिखने में मन लगाएं। संस्था आपकी हरसंभव सहयोग करेगी। आयुष गर्ग ने चेतना परिवार की प्रशसा करते हुए कहा कि परिवार ऐसे बच्चों की पढ़ने की व्यवस्था नि:शुल्क करता है, जिन्हे सरकार नहीं पढ़ा पाती। आरके दीक्षित ने चेतना परिवार की ओर से सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि इस समय देश में 100 से अधिक चेतना स्कूलों में बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। निर्धन बेटिया सिलाई सीख कर आत्मनिर्भर हो रही हैं। जो बेटिया अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती है, परिवार उनके लिए जन सहयोग से 500 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति की व्यवस्था भी करता है।
इस अवसर पर डॉ. मधु दीक्षित, राज किशोर मिश्रा, गौतम जैन, कपिल अनेजा, कनिका गोयल, दीपिका अरोड़ा, किरण सैनी, सुनीता मिश्रा उपस्थित रहे।