Move to Jagran APP

बिजली चोरी पकड़ने गए कर्मचारियों पर हमला

जागरण संवाददाता, पानीपत : सनौली रोड पर वाल्मीकि बस्ती में चोरी पकड़ने गए बिजली कर्मचारियों प

By Edited By: Published: Wed, 22 Feb 2017 03:00 AM (IST)Updated: Wed, 22 Feb 2017 03:00 AM (IST)
बिजली चोरी पकड़ने गए कर्मचारियों पर हमला

जागरण संवाददाता, पानीपत : सनौली रोड पर वाल्मीकि बस्ती में चोरी पकड़ने गए बिजली कर्मचारियों पर लोगों ने हमला कर दिया। एक कर्मचारी की जमकर पिटाई कर दी। चार कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई। वहीं, लोगों ने एक कर्मचारी पर कपड़े बदल रही महिला को थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की बलजीत नगर चौकी के बाहर नोकझोंक हुई। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन ने बिजली कर्मचारियों के समर्थन में आ गई।

loksabha election banner

जेई मनोज कुमार, जेई श्री कृष्ण, जेई रोहित, लाइनमैन रामकुमार, एएलएम हरीश मंगलवार सुबह 7 बजे सनौली रोड वाल्मीकि बस्ती में बिजली चोरी पकड़ने गए थे। कर्मचारियों ने बताया कि सतीश चौहान व विनोद के मकान में खंभे से डायरेक्ट तार लगी हुई थी। दोनों की बिजली चोरी पकड़ ली। एलएलवन पर दोनों के साइन किए। उसी समय लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। लोगों ने कर्मचारियों पर हमला कर दिया। चार कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई। जेई श्रीकृष्ण को पकड़ लिया। लोगों ने जेई की पिटाई की। लोगों ने कागजात, मोबाइल फोन छीन लिए। कर्मचारियों ने झगड़े की सूचना पुलिस को दी। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने बलजीत नगर चौकी में शिकायत दे दी।

दरवाजा खोल कर घर में घुसे

विनोद, बादल, अमित, मीना, द्रोपदी, निर्मला सहित काफी संख्या में कालोनी वासी बलजीत नगर चौकी पहुंचे। लोगों ने आरोप लगाया कि एक महिला नहाने के बाद कपड़े बदल रही थी। बिजली कर्मचारी दरवाजा खोलकर मकान में घुस गए। जेई मनोज कुमार ने उसको थप्पड़ मारा। इससे महिला के कान का झुमका निकल गया। झुमका काफी ढूंढा लेकिन नहीं मिला। कालोनी में बिजली मीटर बाहर लगे हुए हैं, फिर भी कर्मचारी मकान में क्यों घुसे।

झूठा आरोप लगा रही महिला

जेई मनोज कुमार ने आरोप झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि दरवाजा खोल कर किसी के मकान में नहीं घुसे। बिजली चोरी पकड़ ली थी, इसलिए झूठा आरोप लगा रहे हैं। कर्मचारियों ने बताया कि कालोनी में करीब पांच फीट चौड़ी गली है। मकान के साथ बिजली का खंभा लगा हुआ है। लोग मकान की छत पर खड़े होकर डायरेक्ट तार लगाते हैं। जब चोरी पकड़ने जाते हैं तो तार हटा लेते हैं।

चौकी के बाहर बहस हुई

झगड़े की सूचना मिलने के बाद एसडीओ सब अर्बन देवेश दहिया, एसडीओ किला ललित अत्री, एसडीओ छाजपुर अश्वनी कौशिक, एसडीओ सनौली रोड अशोक कुमार सहित काफी संख्या में बिजली कर्मचारी दोपहर 12 बजे बलजीत नगर नाका चौकी में पहुंचे। कर्मचारियों और लोगों के बीच बहस हुई। मामला बढ़ता देखकर कर्मचारी वहां से इधर-उधर हो गए। वाल्मीकि बस्ती के लोग चौकी के बाद चांदनी बाग थाने में गए।

कार्रवाई नहीं हुई यूनियन आंदोलन करेगी

ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने अधीक्षक अभियंता अश्विनी कुमार रहेजा और एक्सईएन पंकज धवन से मोबाइल फोन पर बात की। सिटी यूनिट सचिव प्रमोद शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों पर हमला करने वालों के खिलाफ नहीं हुई और कर्मचारियों पर मामला दर्ज हुआ तो यूनियन आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएगी। इसकी जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी।

कर्मचारियों पर पहले भी हो चुके हमले, एसडीओ इस्तीफा तक दे चुके

बिजली चोरी पकड़ने के दौरान पहले भी कर्मचारियों पर हमले हो चुके हैं। मुखीजा कालोनी में देर रात लोगों ने हमला कर दिया था। एक कर्मचारी को बंधक बनाकर मारपीट की थी। सुखदेव नगर से इंसार बाजार की तरफ जाने वाली गली में चेकिंग कर रहे कर्मचारियों पर हमला कर दिया। एक कर्मचारियों ने पकड़ लिया, जबकि अन्य भाग गए थे। शहर थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज है। एक एसडीओ तो इस्तीफा तक दे चुके हैं। हालांकि बाद में उनका ट्रांसफर पंचकूला कर दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.