असम की किशोरी ने टायलेट क्लीनर पी लिया
-मेडिकल कॉलेज में भर्ती है किशोरी -दुष्कर्म पीडि़ता है किशोरी जागरण संवाददाता, पानीपत: दु
-मेडिकल कॉलेज में भर्ती है किशोरी
-दुष्कर्म पीडि़ता है किशोरी
जागरण संवाददाता, पानीपत: दुष्कर्म पीड़ित असम की किशोरी ने शुक्रवार रात को स्थित बाल अनाथालय सौंधापुर में पेट दर्द होने पर टायलेट क्लीनर पी लिया। किशोरी का मेडिकल कॉलेज खानपुर में इलाज चल रहा है।
पीड़ित किशोरी बाल अनाथालय में थी। अनाथालय संचालक अमरजीत सिंह नरवाल ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 9:15 बजे बच्चे टेलीवीजन देख रहे थे। असम की किशोरी भी उनके साथ बैठी थी। तभी उसके पेट में दर्द होने लगा। वह टॉयलेट में चली गई। उसने दवा के धोखे में टॉयलेट क्लीनर (हार्पिक) पी लिया। इससे किशोरी को उल्टी लग गई। किशोरी ने इस बारे में बच्चों व वार्डन बीरमती को बताया। इसके बाद सामान्य अस्पताल में फोन कर एंबुलेंस बुलाई गई। किशोरी को सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज खानपुर रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने जांच करने के बाद बताया कि किशोरी का हालत खतरे से बाहर है। किशोरी की देखरेख के लिए अनाथालय की सेविका बंसती और अनीता देखरेख कर रही हैं। बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन सूमन सूद ने भी अमरजीत नरवाल को तलब कर मामले की जानकारी ली। इस बारे में थाना मॉडल टाउन प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में दाखिल किशोरी ने बताया कि उसके पेट में दर्द में था। गलती से उसने टॉयलेट क्लीनर पी लिया था।
यह है मामला
गत 2 अप्रैल को असम की एक किशोरी बस अड्डा चौकी पहुंची गई थी और उसने बताया कि आरकेपुर कालोनी में आरती, जितेंद्र वर्मा, नरेंद्र उर्फ काला और शुभम उससे देह व्यापार कराते हैं। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी नरेंद्र, आरती व शुभम को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी नरेंद्र और दिल्ली के पीरागढ़ी का दलाल राजू अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।