260 ग्राम गांजा पत्ती सहित महिला काबू
जागरण संवाददाता, समालखा पुलिस ने लोढ़ा बस्ती के सामने मनाना रोड पर एक महिला को गांजा पत्ती के स
जागरण संवाददाता, समालखा
पुलिस ने लोढ़ा बस्ती के सामने मनाना रोड पर एक महिला को गांजा पत्ती के साथ गिरफ्तार किया है। वह उसे बेचने के फिराक में थी। पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर हैड कांस्टेबल बालेश व सिपाही सुशीला के साथ मनाना रोड पर गश्त कर रहा था। उसी समय नारायणा रोड की ओर से एक महिला आ रही थी, जो पुलिस को देखकर हाथ रखे पोलिथिन बैग को फेंक दिया। पीछे मुड़ कर भागने लगी। पुलिस ने महिला कांस्टेबल की मदद से उसे पकड़ लिया। सड़क किनारे फेंकी पोलिथिन को चेक किया तो उसमें गांजा पत्ती मिली। गांजा पत्ती का वजन 260 ग्राम था। महिला ने पूछताछ में अपना नाम केसर निवासी लोढ़ा बस्ती, समालखा बताया है।