आस्था के साथ फन गेम्स
जागरण संवाददाता, पानीपत : सुबह के 6 बजे। देवी मंदिर पार्क में शुक्रवार को नजारा ही बदला दिखा। जॉग
जागरण संवाददाता, पानीपत :
सुबह के 6 बजे। देवी मंदिर पार्क में शुक्रवार को नजारा ही बदला दिखा। जॉगिंग, सैर व योग करने के बाद शहरवासियों को जब फन गेम का पता चला तो उत्साह से भाग लेने पहुंचे। दैनिक जागरण की टीम ने रोप जंप व रस्साकशी सहित अन्य प्रतियोगिताएं कराई। विजेताओं को पुरस्कार दिया गया।
ऐतिहासिक देवी मंदिर पार्क में सुबह 4.30 बजे से लोगों की चहल पहल शुरू हो जाती है। दैनिक जागरण की टीम सुबह 6 बजे पार्क में पहुंची। पार्क में फन गेम का इंतजाम देख महिला, युवक व लड़कियां उत्साहित हो गए। टीम बना डाली। पुरुष वर्ग रस्साकशी में 16, महिला वर्ग स्पून लेमन रेस में 9, किड्स रेस में 9, रोप जंप में 4 व पुश अप गेम में पांच प्रतिभागी शामिल हुए। एक घंटे तक सबने फन गेम का आनंद लिया।
रस्साकशी में ये रहे विजेता
पुरुष वर्ग रस्साकशी में प्रतिभागियों ने जोर लगा कर रस्से को खींचा। सुमित वर्मा, अमित शर्मा, राकेश मित्तल, सुमित सहगल, कमल मलिक, पवन कुमार व विकास तनेजा की टीम विजयी रही। इन्हें पुरस्कार दिया गया। स्पून लेमन में विमला प्रथम
स्पून लेमन रेस में परविंदर कौर, उर्मिल, विन्नी साही, विमला, कल्पना, अंजू, पूजा प्रजापत व अंजू बाला ने भाग लिया। विमला ने प्रथम व पूजा ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
किड्स रेस में शुभम अव्वल
वन लेग किड्स रेस में तन्नू, खुशी प्रजापत, मनन, इशांत वर्मा, तरुण, शुभम गुप्ता, परम व नमन ने भाग लिया। शुभम ने प्रथम व नमन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
30 सेकंड तक रोप जंप
रोप जंप में अर्शिता, कोमल, डॉली व आशु ने भाग लिया। प्रतिभागियों को 30 सेकंड का समय दिया गया। आशु ने सर्वाधिक 55 जंप लगा कर प्रथम व डाली ने 48 बार कूद कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
राजीव बने पुशअप गेम के विजेता
पुशअप गेम में राजीव, अनिल, साहिल, वीरभान व नीरज ने भाग लिया। 34 बार पुश अप कर राजीव अव्वल रहे। अनिल ने 32, साहिल व नीरज ने 28, वीरभान ने 25 अंक हासिल किया।