25 करोड़ की लागत से सड़कें बनाएगा निगम
जागरण संवाददाता, पानीपत : नगर निगम औद्योगिक शहर में 25 करोड़ रुपये की लागत से सड़कें बनचाएगा। हुडा तथा
जागरण संवाददाता, पानीपत : नगर निगम औद्योगिक शहर में 25 करोड़ रुपये की लागत से सड़कें बनचाएगा। हुडा तथा नगर निगम को मिलकर ये सड़कें बनानी थी। अब यह जिम्मा अकेले नगर निगम संभाल रहा है। सभी वार्डो में कच्ची पक्की गलियों की सूचियां निगम ने जुटा ली गई हैं। एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। एस्टीमेट पास होने के साथ ही शहर में सड़कें बनाने का काम शुरू हो जाएगा।
नगर निगम के एक्सईएन राजेश कौशिक ने बताया कि सड़कों का एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। ये सड़के बनने के बाद शहरी क्षेत्र में कोई भी गली सड़क कच्ची अथवा टूटी हुई नहीं रहेगी। उधर, नगर निगम के पार्षदों में बाहरी कालोनियों में सड़कें बनवाने के लिए होड़ मची हुई है। पार्षद अधिकारियों को मिल कर सड़कों के लिए एस्टीमेट बनाने पर जोर दे रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि अवैध कालोनियों के वैध होने के बाद पहले पानी की लाइनें बिछाई जाएगी। उसके बाद सड़कें बनेंगी।
अवैध कालोनियों की सूची
शहर की सभी अवैध कालोनियों को वैध करवाने की सूची आगामी सोमवार तक सरकार को भेज दी जाएगी। सर्वे की रिपोर्ट पर शुक्रवार को नगर निगम के अधिकारियों ने कालोनियों की सूची तैयार की। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि कितनी कालोनियों की सूची भेजी जाएगी यह तय नहीं की गई है। पुरानी 67 कालोनी की सूची तो जाएगी। साथ में जो नई कालोनी लोकल बॉडी निदेशालय की शर्ते पूरी करेंगी उन्हें भेजा जाएगा। उन कालोनियों को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा जहां पचास फीसद से अधिक खाली प्लॉट पड़े तथा इंडस्ट्री लगी है। सीएलयू लेना होगा।