Move to Jagran APP

सिलेंडर फटने से महिला झुलसी

जासं, पानीपत : हरिसिंह कालोनी में मंगलवार सुबह घरेलू गैस सिलेंडर फटने से एक महिला झुलस गई। हादसे में

By Edited By: Published: Tue, 06 Oct 2015 06:01 PM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2015 06:01 PM (IST)
सिलेंडर फटने से महिला झुलसी

जासं, पानीपत : हरिसिंह कालोनी में मंगलवार सुबह घरेलू गैस सिलेंडर फटने से एक महिला झुलस गई। हादसे में कमरे के दरवाजे टूट गए और सारा सामान बिखर गया। काफी सामान जल भी गया। विजय ने बताया कि पिता महिपाल फैक्टरी में काम पर गए हुए थे। वह छत पर था और नीचे कमरे में उसकी मां सतबीरो खाना बना रही थी। तभी उसे धमाके की आवाज आई। छत तक हिल गई। वह दौड़कर कमरे में गया तो दरवाजे टूटे पड़े थे और धुंआ भरा था। हादसा सिलेंडर फटने से हुआ। उसने शोर मचाया। पड़ोसियों की मदद से उसने अपनी घायल मां सतबीरो को बाहर निकाला। वह 80 प्रतिशत तक जल चुकी थी। सतबीरो को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.