टेबल टेनिस में अरावली सदन प्रथम
जागरण संवाददाता, पानीपत : सेक्टर 13-17 स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को अंतरसदनीय टेबल ट
जागरण संवाददाता, पानीपत : सेक्टर 13-17 स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को अंतरसदनीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अरावली सदन के विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। यह जानकारी प्रधानाचार्य विनीता कुमार तोमर ने दी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में नौवीं कक्षा से 12 वीं तक की छात्राओं ने भाग लिया। प्रथम मुकाबला अरावली व हिमालय सदन के बीच खेला गया। अरावली सदन 2-0 से विजयी रहा। दूसरा मुकाबला शिवालिक व नीलगिरी सदन के बीच खेला गया। नीलगिरी सदन ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में अरावली सदन ने नीलगिरी को 2-1 से पराजित किया। अरावली सदन में पावनी, निष्ठा, हीनू, आस्था, आरती व मायरा ने प्रतिभा का लोहा मनवाया। विजेताओं की हौसला अफजाई करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि खेल से शारीरिक विकास होता है। पढ़ाई के अतिरिक्त खेलकूद में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए।