हेलिकाप्टर में आई तकनीकी खराबी
-पंजाब से मंगवाया हेलिकाप्टर जागरण संवाददाता, पानीपत : हेलिकाप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण
-पंजाब से मंगवाया हेलिकाप्टर
जागरण संवाददाता, पानीपत :
हेलिकाप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण मुख्यमंत्री को पानीपत में अधिक समय बिताना पड़ा। मुख्यमंत्री दिल्ली से वाया रोड आए थे, लेकिन उन्हें वापस चंडीगढ़ हेलिकाप्टर से जाना था। हेलिकाप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण पंजाब से हेलिकाप्टर मंगवाना पड़ा। जिस कारण मुख्यमंत्री को स्काईलार्क में ज्यादा समय लंच के दौरान रुकना पड़ा।
भटिंडा (पंजाब) से हेलिकाप्टर करनाल पहुंचा। सवा तीन बजे मुख्यमंत्री पानीपत से करनाल के लिए वाया रोड रवाना हुए। हेलिकाप्टर में खराबी आने के कारण पानीपत के अधिकारियों सहित विधायकों व भाजपा के स्थानीय नेताओं को मुख्यमंत्री से मिलने का अधिक समय मिल गया।
मुख्यमंत्री के साथ लंच में चारों विधायक कृष्ण लाल पंवार, रोहिता रेवड़ी, महिपाल ढांडा, रविंद्र मच्छरौली, विधायक पति सुरेंद्र रेवड़ी, संजय भाटिया, रोहतक रेंज के कमिश्नर राजीव रंजन, उपायुक्त समीर पाल सरो मौजूद रहे।