नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
संवाद सहयोगी, इसराना : इसराना थाना के अंतर्गत आने वाले गांव नौल्था की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के बाद लड़की पर तेल डालकर आग लगाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। पीडि़त पीजीआइ एमएस रोहतक में जिंदगी मौत के बीच झूल रही है।
बीते पांच दिन पहले नौल्था गांव में एक युवक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर उसे आग के हवाले करने बाद फरार हो गया था। पुलिस ने पाच दिन बीतने के बाद आरोपी युवक को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। पुलिस ने लड़की के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376, 307 सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया हुआ है। आरोपी का नाम अक्षय पुत्र कृष्ण कुमार बताया जा रहा है। आरोपी ने 26 जुलाई को गांव की 16 वर्षीय लड़की के घर में घुस कर उसके साथ दुष्कर्म किया व फिर जाते जाते उसके उपर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा कर फरार हुआ था। चिल्लाने की आवाज सुनकर आए पड़ोस के लोगों ने आग बुझा कर लड़की को अस्पताल पहुंचाया था। बाद में गंभीर हालत को देखते हुए पीड़िता को रोहतक के पीजीआई में दाखिल करवाया गया। लड़की के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू की गई। इसी के चलते हुए आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इसराना थाना प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक अक्षय को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहा अदालत ने आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।