Move to Jagran APP

Weather Alert Haryana: पहले शीत लहर तो फिर सताएगा कोहरा, मौसम विभाग ने जारी की एडवाजरी

Weather Alert Haryana हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार रात का पारा 2.6 डिग्री पर आ गया है। पांच दिन तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग की एडवाजरी कि जरूरी काम से ही बाहल निकलें।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Fri, 18 Dec 2020 09:40 AM (IST)Updated: Fri, 18 Dec 2020 04:07 PM (IST)
शीतलहर की चपेट में हरियाणा। फाइल फोटो जागरण

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अभी पांच दिन और सर्दी सताएगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा व पंजाब में पांच दिन तक शीतलहर चलने की संभावना है।बर्फीली हवाओं से रात का पारा दो से तीन डिग्री घट सकता है। यदि पारा ढाई डिग्री से नीचे आया तो पाला भी जम सकता है। 20 व 21 को धुंध दस्तक दे सकती है। रविवार को प्रदेश में कहीं-कहीं बादल भी छा सकते हैं।

loksabha election banner

रात का पारा ढाई डिग्री के पास आ चुका है। शीत लहर के कारण मौसम विभाग ने हरियाणा के लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए एडवाइजरी जारी की है। आमजन का आह्वान किया गया है कि वे सेहत के प्रति एहतियात बरतें। यदि जरूरी हो तो ही घरों से बाहर निकलें। नहीं तो स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

वीरवार को रोहतक में दिन का तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 10 डिग्री कम है। करनाल में 14.0 डिग्री, सामान्य से सात डिग्री कम, जबकि हिसार में दिन का तापमान 15.0 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से आठ डिग्री कम रहा। अंबाला में दिन में तापमान 13.7 डिग्री रहा जो सात डिग्री कम दर्ज किया गया है। हिसार में वीरवार को न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्यिसय पर पहुंच गया। दो दिन पहले हिसार में पारा 1.2 डिग्री पर चला गया था।

रात को कहां कितना तापमान

शहर           तापमान ( सेल्सियस में)

नारनौल        2.6 डिग्री

गुरुग्राम         4.0 डिग्री

अंबाला          4.0 डिग्री

हिसार           4.2 डिग्री

फरीदाबाद      4.5 डिग्री

सिरसा          4.8 डिग्री

भिवानी         4.8 डिग्री

करनाल         5.5 डिग्री

कुरुक्षेत्र         5.5 डिग्री

रोहतक         7.8 डिग्री


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.