Move to Jagran APP

हरियाणा में 53 हड़ताली NHM कर्मी बर्खास्‍त, स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं प्रभावित

हरियाणा सरकार ने हड़ताल कर रहे 53 एनएचएम कर्मियाें काे बर्खास्‍त कर दिया है। हड़ताल के कारण राज्‍य में सरकारी अस्‍पतालों में स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 27 Oct 2016 04:58 PM (IST)Updated: Thu, 27 Oct 2016 05:34 PM (IST)
हरियाणा में 53 हड़ताली NHM कर्मी बर्खास्‍त, स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं प्रभावित

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा में तीन दिनों से हड़ताल कर रहे एनएचएम कर्मियों पर राज्य सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बृहस्पतिवार को 34 हड़ताली कर्मचारी नेताओं को बर्खास्त करने का आदेश दिया। विभाग के प्रबंध निदेशक (एमडी) ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। इसके साथ ही पूरे प्रदेश्ा में अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 53 कर्मचारियों काे बर्खास्त कर दिया है। दूसरी ओर, हड़ताल के कारण सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हाे रही हैं।

loksabha election banner

दूसरी ओर,हड़ताली कर्मचारियों के प्रदर्शन और धरना देने के कारण मरीजों को होने वाली परेशानी के मद्देनजर सभी सरकारी अस्पतालों के आसपास एक किलोमीटर के दायरे में लगायी निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। हड़ताली कर्मचारियों को अस्पतालाें के परिसर में प्रदर्शन और नारेबाजी करने से रोक कर उन्हें बाहर जाने को कहा गया है।

सिरसा में धरना देते एनएचएम कर्मचारी।

दूसरी ओर, एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के कारण हिसार, रोहतक, कैथल, सिरसा सहित सभी जिलों में अस्पतालाें में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हाे रही हैं। सिविल अस्पमलों के बाहर हड़ताली कर्मचारी धरने पर बैठे हैं। हड़ताल के तीसरे दिन कर्मचारियों ने सभी जिलों में आमरण अनशन शुरू किया। राज्य सरकार की कार्रवाई के बाद हड़ताली कर्मचारी और भड़क गए। उन्हाेंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.