Move to Jagran APP

हरियाणा होमगार्ड के आइजी गिरफ्तार, पिंजौर में मां बेटी से मारपीट मामले में दर्ज हुई थी FIR

हरियाणा के होमगार्ड के आईजी हेमंत कल्सन को महिलाओं से हाथापाई करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 22 Aug 2020 01:35 PM (IST)Updated: Sat, 22 Aug 2020 03:25 PM (IST)
हरियाणा होमगार्ड के आइजी गिरफ्तार, पिंजौर में मां बेटी से मारपीट मामले में दर्ज हुई थी FIR
हरियाणा होमगार्ड के आइजी गिरफ्तार, पिंजौर में मां बेटी से मारपीट मामले में दर्ज हुई थी FIR

जेएनएन, पंचकूला। हरियाणा होमगार्ड के आइजी हेमंत कल्सन एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार उनका एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह एक महिला को अश्लील शब्द कह रहे हैं। हेमंत कल्सन जबरदस्ती महिला के घर में घुस गए। इसके बाद महिला ने घर से निकालने की कोशिश की, तो आइजी ने उन्हें गालियां दी। कल्सन ने उनकी बेटी को भी अश्लील शब्द बोले। इसके अलावा एक व्यक्ति से भी हेमंत कल्सन ने मारपीट की। पंचकूला पुलिस ने महिला एवं पुरुष की शिकायत पर अलग-अलग धाराओं के तहत आइजी हेमंत कल्सन के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

पिंजौर के अंतर्गत पडऩे वाले रतपुर कॉलोनी में शुक्रवार रात लगभग पौने नौ बजे आइजी अपनी सरकारी गाड़ी में एक महिला के साथ अपनी नौकरानी के घर पहुंच गए। शराब के नशे में धुत कल्सन महिला के घर में घुसे। इसी बीच महिला की बेटी बाहर आई, तो उसे कल्सन ने बदसलूकी शुरू कर दी। इसी बीच महिला बाहर आ गई और उसने कल्सन को बाहर निकालने की कोशिश की। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई।

महिला का बेटा आरोपित आइजी का वीडियो बना रहा था। वीडियो में आइजी महिला को गालियां देते सुनाई दे रहे हैं। महिला और उसकी बेटी ने भी हार नहीं मानी और कल्सन को घर से बाहर निकाल दिया। जब कल्सन गाड़ी में बैठने लगे, तो महिला और उसकी बेटी ने देखा कि एक अन्य मिश्रा नामक महिला भी गाड़ी में बैठी थी, जोकि कल्सन को लेकर आई थी।

महिला ने आरोप लगाया गया कि कल्सन ने मुख्यमंत्री और प्रधान सचिव का नाम लेकर भी परिवार को धमकाने की कोशिश की है। महिला के घर से निकलने के बाद आइजी रतपुर कॉलोनी में रहने वाले सत्येंद्र सिंह के घर पहुंच गए। आइजी ने दरवाजा खटखटाया तो सत्येंद्र की पत्नी ने दरवाजा खोला, तो उसको कल्सन धक्का देने लगा। साथ ही उसके साथ मारपीट भी की। इसी बीच सत्येंद्र भी बाहर आ गया। कल्सन गालीगलौज करने लगा।

एक केस में मिली जमानत, दूसरे में भेजा जेल

शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने मामले की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी। इस दौरान पुलिस टीम मौके पर पहुंची, पुलिस ने आइजी से बातचीत करने की कोशिश की, तो लोग भड़क गए। आइजी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। लोगों ने वीडियो भी पुलिस को दिए। वीडियो देखने के बाद पुलिस ने आइजी के खिलाफ केस दर्ज किया है। सत्येंद्र सिंह की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। आरोपित आइजी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें केस में जमानत मिल गई, जबकि दूसरे केस में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पहले भी विवादों में रहा है कल्सन

बता दें कि हेमंत कल्सन पहले भी कई बार विवादों में आ चुका है और अकसर रात को शराब के नशे में हंगामा करने का वीडियो वायरल हो चुका है। 27 जुलाई को भी रतपुर कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने कल्सन पर बदसलूकी का आरोप लगाया था, लेकिन उस मामले में कल्सन ने भी महिला पर एससी/एसटी का केस दर्ज करवा दिया था।

सरकार एक बार कर चुकी निलंबित

इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान अप्रैल 2019 में हेमंत कल्सन को तमिलनाडु में चुनाव ड्यूटी के दौरान हवा में फायरिंग के लिए निलंबित कर दिया गया था। आरोप लगा था कि आइजी हेमंत कल्सन ने एक कांस्टेबल की सेमी ऑटोमेटिक गन से हवा में फायरिंग कर दी। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए हरियाणा सरकार ने उनके खिलाफ कड़ा कदम उठाया था। हेमंत कल्सन पर सितंबर 2018 में एक रोड रेज की घटना के दौरान राहगीरों से मारपीट करने का आरोप भी था।

मार्केट में हो चुका है विवाद

सितंबर 2018 को हेमंत कल्सन का पिंजौर मार्केट में विवाद हो गया था। इस दौरान कल्सन विजिलेंस ब्यूरो में डीआइजी था। रोडरेज के दौरान कल्सन का विवाद हो गया था। कल्सन ने बदसलूकी की, तो लोगों ने उनकी पिटाई कर दी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.