दिवंगत गगनेजा के परिजनों से मिलने पहुंचे हरियाणा के सीएम मनोहर लाल
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने दिवंगत जगदीश गगनेजा को सुलझा हुआ नेता बताते हुए उनकी मौत पर शोक जताया।
By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 26 Sep 2016 03:15 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2016 03:18 PM (IST)
जालंधर (वेब डेस्क)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार दोपहर हमले के बाद अस्पताल में दम तोडऩे वाले आरएसएस नेता जगदीश गगनेजा के घर पर उनके परिवार से संवेदना जताने पहुंचे। गगनेजा पर जालंधर में कुछ लोगों ने हमला किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें लुधियाना के डीएमसी में भर्ती कराया गया था, जहां गत सप्ताह उनकी मौत हो गई।
मनोहर ने कहा कि गगनेजा एक सुलझे हुए नेता थे। उन्होंने कहा कि गगनेजा की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी। उन पर हमला करने वाले दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। सीबीआइ भी मामले की जांच में जुटी है। उम्मीद है जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें